अनुश्री रेड्डी ने पेश की 'ब्लॉकबस्टर ब्राइड' थीम कलेक्शन, शोस्टॉपर बनकर रैंप पर उतरी अनन्या

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 01:23 PM (IST)

हाल ही में हुए लैक्मे फैशन शो पर अनुश्री रेड्डी ने अपना बेहतरीन 'ब्लॉकबस्टर ब्राइड' कलेक्शन पेश किया। ट्रेडिशनल लहंगे पर वेस्टर्न टच वाले इस कलेक्शन ने रैंप पर धूम मचा दी। पेस्टल और ब्राइट कलर्स के इस मिक्स-मैच को सिर्फ अनुश्री ही खूबसूरत बना सकती है। रंगो का बेहतरीन इस्तेमाल करने के साथ-साथ ट्रेंड का भी पूरा ख्याल रखा गया है। चलिए आपको इस कलेक्शन के कुछ तस्वीरों से साझा करते है।बता दे कि अनन्या पांडे अनुश्री के कलेक्शन की शोस्टॉपर थी। 

रेड ब्राइडल वियर के लिए सबसे आइडियल रंग मन जाता है। मगर आजकल की ब्राइड्स को ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंड को भी पूरी तरह से फॉलो करना है। अगर आप भी पारंपरिक तरह से अपने लहंगे को शो करना चाहते है तो अनुश्री का यह लहंगा बेस्ट ऑप्शन है। 

रेड ब्राइडल वियर में हर ऑप्शन अपने आप में बेस्ट है। 

शादी की कई रस्में होती है पर शादी के बाद के रिसेप्शन के लिए भी यह खूबसूरत क्रीम शिम्मरी गाउन तैयार किया गया है। इसकी ख़ास बात यह है कि यह काफी सिंपल और कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ किसी भी ब्राइड को स्टाइलिश दिखाने में मदद करेगा। 

ब्लू हमेशा से ब्राइड्स के आउटफिट्स की रॉयलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। ब्लू के साथ उसके ही लाइट शेड्स को इस्तेमाल कर हर दुल्हन राजसी लग सकती है। इस नेवी ब्लू लहंगे और चोली पर आसमानी ब्लू दुपट्टा बहुत ही फब रहा है है।   

इस लहंगे में सिर्फ रॉयल ब्लू रंग का ही इस्तेमाल किया गया है। 

इस लहंगे को थोड़ा डिफरेंट बनाने के लिए हॉट पिंक का टच दिया गया है। 

पेस्टल कलर्स का ट्रेंड अभी सारी ब्राइड्स के ड्रेस में छाया हुआ है। पेस्टल पिंक लहंगा हर दुल्हन अपनी शादी पर पहन सकती है। 

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती है तो पेस्टल सी ब्लू मानो जैसे आपके लिए ही बना हो। 


 

Content Writer

Vandana