प्रेगनेंसी के दौरान चांद की तरह चमक गई थी अनुष्का की स्किन, जानिए कब आता हे ये Glow

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 01:13 PM (IST)

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने भी बाकी औरतों की तरह अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कई परेशानियों का सामना किया। वह खुद भी इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि कैसे वह सोचती थीं कि बच्चे को जन्म देने के बाद वह खुद के शरीर से नफरत ना करने लग जाएं। लेकिन इस सब के बीच एक्ट्रेस की एक बात जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींचा था वह था उनका चमकता हुआ चेहरा। 

वामिका के जन्म से पहले अनुष्का की कई तस्वीरें वायरल हुई , जिसमें उनके  चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया था। अब एक बार फिर उन्होंने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर  अपना प्रेग्नेंसी वाला ग्लो फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- 'यादें 20 नवंबर 2020'। 

इस तस्वीर में खिलखिलाती अनुष्का बेहद ही प्यारी लग रही हैं। एथनिक लुक उन पर खूब जच रहा है। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि प्रेगनेंसी से पहले उनका शरीर जैसा था अब वैसा नहीं है। उनका शरीर पहले की तरह टोन्ड नहीं है लेकिन फिट रहने के लिए वह प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि हर एक इंसान को अपने शरीर को एक्सेप्ट करना चाहिए खासकर उस परिस्थिति में जब उस इंसान के शरीर ने कुछ बहुत चमत्कारी किया हो। 

कब आता है प्रेगनेंसी ग्‍लो 

-ऐसा कोई एक निर्धारित समय नहीं है जब प्रेगनेंसी ग्‍लो आता है। 
-यह खासतौर पर गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही में होता है। 
-डिलीवरी के बाद प्रेगनेंसी ग्लो चला जाता है।
-अगर आपके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्‍लो नहीं दिख रहा है तो यह किसी गलत बात का संकेत नहीं है।

रक्‍त प्रवाह बढ़ने और हार्मोनल बदलाव के साथ स्किन स्‍ट्रेच होने यानी त्‍वचा में खिंचाव आने की वजह से भी प्रेगनेंसी में स्किन ग्‍लो करने लगती है। माना तो यह भी जाता है कि प्रेगनेंसी में खुश रहने की वजह से चेहरा ग्‍लो करता है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि इससे शिशु के सेक्‍स का भी पता चल सकता है।
 

Content Writer

vasudha