मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुई अनुष्का, एक्ट्रेस की Fitness के दिवाने हुए फैंस

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 04:18 PM (IST)

बॉलीवुड और खेल जगत की सबसे जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लोग बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में अनुष्का ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी इस पर कमेंट कर रहे हैं। फैंस को अब इस बात का ही इंतजार है कि कब विराट और अनुष्का नन्ही सी परी का चेहरा फैंस को दिखाएंगे। वहीं बेटी को जन्म देने के पहली बार एक्ट्रेस स्पॉट की गई। अनुष्का की फिटनेस और फेस का ग्लो देख हर कोई हैरान रह गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ब्लू डेनिम जीन्स में दिखीं अनुष्का 

अनुष्का शर्मा इस बार ब्लू डेनिम जीन्स और जैकेट में दिखी तो वहीं विराट ब्लैक आउटफिट्स में दिखें। इस दौरान विराट की केयरिंग नेचर पर तो फैंस फिदा हुए ही साथ ही अनुष्का की फिटनेस पर लोग कायल हो गए। 

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

विराट और अनुष्का एक साथ दोनों बेहद खुश दिखाई दिए। वहीं किसी ने इस पर कमेंट करते हुए कहा वाह अनुष्का कितनी फिट लग रही हो। तो किसी ने कहा दोनों कितने खुश दिखाई दे रहे हैं। ये देखिए लोगों के ट्वीट...

विराट ने दी थी बेटी होने की खबर 

आपको बता दें कि बेटी होने की खबर विराट ने खुद फैंस संग साझा की थी और लोगों को प्राइवेसी बनाने के लिए भी अपील की थी। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी पीरियड में अनुष्का प्राइवेट तस्वीरें खींचने पर काफी भड़क भी गई थी। 

Content Writer

Janvi Bithal