5 साल बाद अनुष्का ने खोला सिक्रेट, बताया करियर के पीक पर क्यों लिया विराट से शादी करने का फैसला

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 11:37 AM (IST)

क्यूट कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जबरदस्त बॉन्डिंग के बारे में कौन नहीं जानता। ये दोनों  स्टार्स अपने-अपने फिल्ड के सुपरस्टार हैं , ऐसे में इन्हें पावर कपल कहा जाता है।फैंस प्यार ने इन्हें विरुष्का भी बुलाते हैं। भले ही आज ये दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं, लेकिन एक सवाल आज भी लोगों के जहन में है कि अनुष्का ने करियर के पीक पर शादी करने का फैसला क्यों लिया? अब इसका जवाब मिल चुका है।

दरअसल जिस वक्त अनुष्का शर्मा ने शादी हुई थी उस वक्त उनकी उम्र 29 साल थी और उनका करियर भी पीक पर था। वहीं विराट भी भारत की कप्तानी संभाल रहे थे और अच्छे फॉर्म में थे। ज्यादातर लोग  करियर के बीच शादी को नहीं आने देते लेकिन इन दोनों ने इस चीज की परवाह नहीं कक। अब सालों बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। 

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी नीजह जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा- हमारे यहां के लोग इंडस्ट्री को लेकर काफी ज्यादा एडवांस है। उन्हें आपकी निजी लाइफ में कोई दिलचस्पी नहीं होती है फिर चाहें आप शादीशुदा है या फिर आपके बच्चे हैं। उन्होंने कहा- 29 साल की उम्र में विराट कोहली से शादी इसलिए की थी, क्योंकि उस वक्त में प्यार में और मैं आज भी प्यार में हूं। 

अनुष्का का मानना है कि- " शादी प्यार के रिश्ते को आगे ले जाती है। मैं मानती हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए। जब एक आदमी शादी के बाद और पिता बनने के बाद काम करता है तो महिलाओं के मामले में भी ऐसा ही होना चाहिए"। बता दें कि अनुष्का और विराट की शादी को 5 साल हो चुके हैं। यह इटली में शादी के बंधन में बंधे थे, आज भी उनकी शादी सबसे बड़ी शादियों में गिनी जाती है। 

कहा जाता है कि विराट कोहली के लिए अनुष्का लेडी लक साबित हुई।  शादी के बाद अऩुष्का शर्मा का फिल्मी करियर भले ही फ्लॉप रहा हो लेकिन विराट ने अपने क्रिकेट करियर में नई इबादत लिखी।  शादी के बाद वह मैदान पर ज्यादा चमके हैं। फिलहाल ये दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ बेहद खुश हैं। 

Content Writer

vasudha