अपने मैटरनिटी कपड़े बेचकर अनुष्का बचाएंगी 2.5 लाख लीटर पानी, जानें कैसे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 02:00 PM (IST)

कोरोना काल में बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग मिलकर जरूरतमंदों की मदद की थी। इसके अलावा भी वह कई सामाजिक गतीविधियों के साथ जुड़ी रहती हैं। वहीं हाल ही में अनुष्का ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक नया तरीका ढूंढा है। उन्होंने अपने मैटरनिटी कपड़ों को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया है। जिससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा। 

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने मैटरनिटी के स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़ो को ऑनलाइन बेचेंगी। इन कपड़ों को बेचकर मिलने वाले पैसों को वह स्नेहा मातृत्व सुरक्षा एनजीओ में देंगी। जिससे पर्यावरण संरक्षण होगा और 2.5 लाख लीटर पानी बचाया जा सकेगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

वीडियो के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपनी नई पहल शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। मैंने मैटरनिटी कपड़ों को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया है। मजेदार तथ्य: अगर भारत के सिर्फ 1% शहरों में गर्भवती महिलाओं मैटरनिटी कपड़ों को खरीदती है तो हम इतने पानी का सरंक्षण कर सकते हैं कि एक आदमी उसे 200 से अधिक वर्षों तक पी सकता है।' 

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह बेहद आसान तरीका है। इन पीसेज को दोबारा सर्कुलर फैशन में सेल करके पर्यावरण पर हमारा पाॅजिटिव प्रभाव पड़ेगा। वह कहती हैं कि अपनी गर्भवस्था के दौरान उन्हें लगा कि हमारे जीवन का यह चरण सर्कुलर इकोमाॅमी में भाग लेने के लिए काफी उपयोगी रहेगा। इस तरीके के जरिए हर व्यक्ति एक बड़ा परिवर्तन ला सकता है।  

Content Writer

Bhawna sharma