बेहद खास है अनुष्का का अनकट डायमंड सेट, 18 कैरेट गोल्ड से बना यह Necklace

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 12:36 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल नगरी की सबसे फेमस जोड़ी विराट और अनुष्का के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। इन दिनों अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जाॅय कर रही हैं। इस दौरान अनुष्का सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों पहले अनुष्का ने योगा करते हुए तस्वीर शेयर की थी। वहीं अब उनका प्री डिलीवरी फोटोशूट जमकर वायरल हो रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

अनुष्का के डायमंड सेट ने खींचा ध्यान

हाल ही में अनुष्का ने Vogue मैगज़ीन के लिए फोटोशूट करवाया। जिसमें वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते नजर आई। फोटोशूट में अनुष्का के अनकट डायमंड सेट ने सबका ध्यान खींचा। उनके इस अनकट डायमंड सेट में 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

सब्यसाची ने बताए डायमंड सेट के फीचर्स

सेलेब्रिटी डिज़ाइनर सब्यसाची ने एक्ट्रेस के इस सेट के फीचर्स से फैंस को रुबरु करवाया है। सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने एक्ट्रेस के लुक के बारे में बताते हुए लिखा, 'हाथ से बुने हुए मुर्शीदाबाद सिल्क ट्रेंच कोट के साथ सिल्वर लाउंज पजामा। सब्यसाची ज्वैलरी क्लेक्शन से 18 कैरेट गोल्ड का अनकट डायमंड नेकलैस जिसमें गुलाब क्वार्ट्ज, बसरा पर्लस, पन्ना, गोल्ड के सिक्के आदि जड़े हुए हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

 

अपने बच्चे को मीडिया से दूर रखेंगी अनुष्का 

अनुष्का शर्मा के फोटोशूट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अनुष्का इस महीने के आखिर में या फरवरी की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि वह अपने बच्चे को मीडिया से दूर रखेंगी। अनुष्का और विराट का यह पहला बच्चा है जिसे लेकर दोनं काफी एक्साइटेड हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma