अनुष्का का फेस्टिव लुक, आप भी करें इस दीवाली पर ट्राई

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 01:46 PM (IST)

फैस्टिव सीजन शुरू हो गया हैं। इन दिनों में लोग जमकर शॉपिंग का मजा लेते हैं, खासकर लड़कियां। लड़कियां कपड़ों के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को फुल ऑन कापी करती हैं। अगर आप भी फैस्टिव सीजन में अपने लिए प्रफैक्ट आउटफिट्स की खोज कर रही हैं तो जरा इस ओर ध्यान दीजिए।

 

 

इन दिनों अनुष्का शर्मा का ड्रैसिंग सेंस लड़कियों को खूब पसंद आ रहा हैं। हाल ही में वह फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की ब्लैक गाऊन में नजर आई। 
अनुष्का का यह न्यू फेस्टिव लुक लड़कियों को खूब पसंद आने वाला हैं क्योंकि यह सिंपल सॉबर होने के साथ साथ आपको स्टाइलिश भी दिखाएगा। यह एथनिक इंडियन ड्रेस एक फुल स्‍लीव्‍स क्रूनेक गाउन है, जिसमें प्‍लेट्स दी हुई हैं। गाऊन में थ्रैड वर्क भी काफी देखने को मिली। इसी के साथ अनुष्का ने Kishan Das Jewellery से खास नेकलेस पहना है। 

मेकअप की बात करें तो स्मोकी आई मेकअप उन्हें काफी सूट कर रहा था। अगर इस दीवाली पर आप सूट या साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो गाऊन प्रफैक्ट आप्शन में आता है। 
 

Punjab Kesari