कान्स पहुंची Anushka Sharma की लुक ने किया फैंस को निराश, बोले- 'लगता है टेलर...!'

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 11:46 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते दिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। इस दौरान वो व्हाइट बॉडी फिटेट गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने इसकी जमकर तारीफ भी की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

वहीं इवेंट के बाद हुई पार्टी में भी एक्ट्रेस ने शिरकत की। लेकिन ये दूसरा आउटफिट लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया और इसके लिए मिसेज कोहली को खूब ट्रोल होना पड़ा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

यूजर्स ने किया अनुष्का को ट्रोल

दरअसल, एक्ट्रेस ने इस दौरान रेड कार्पेट के बाद रात में हुई पार्टी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पिंक टॉप पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक शिमरी पैंट पहनी। वहीं टॉप के साइड में लंबा सा फेरीटेल भी था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्लीर पोनी टेल और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। हालांकि एक्ट्रेस का ये आउटफिट यूजर्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- 'लगता है टेलर वाले के पास धागा खत्म हो गया था तभी पीछे का कपड़ा छोड़ दिया '।

वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ये लोग कहां से कपड़ा ले कर आते हैं।'

वहीं एक यूजर ने कहा, 'ये क्या पहना है आप ने'।

 


पोल कर यूजर्स ने बताई अपनी पसंद 
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक पोल भी किया गया जिसमें अनुष्का के पिंक आउटफिट को शेयर करते हुए ऑप्शन दिया गया, फैशन पसंद आया और ये क्या है दिया गया। जिसमें 80 प्रतिशत यूजर्स ने 'यह क्या है' चुना था, जबकि 20 प्रतिशत ने 'फैशन पसंद आया' के ऑप्शन को चुना। 

Content Editor

Charanjeet Kaur