स्टार होकर भी कपड़े उधार मांगती है अनुष्का, ऐसा होता है पति का रिएक्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 01:55 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को नन्हीं परी की मां बनी हैं। जिसका नाम वामिका रखा गया है। फिल्मों से ब्रेक लेकर अनुष्का अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं और देखा जाए तो मां बनने के बाद भी एक्ट्रेस का फिगर मैंटेन है। अब अगर बात उनके फिगर की हो रही है तो भई उनका फैशन सेंस भी किसी से कम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने फैशन को लेकर ट्रेंड में रहने वाली अनुष्का कपड़े उधार लेकर पहनती हैं। 

विराट से लेती हैं कपड़े उधार

क्या हुआ भई, सुनकर चौंक गए ना...दरअसल, इस बात का खुलासा खुद अनुष्का ने किया था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह अपने पति विराट कोहली से कपड़े उधार लेकर पहनती हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी।

टी शर्ट से लेकर जैकेट तक का उधार

एक इंटरव्यू में विरुष्का से स्टाइल को लेकर सवाल किया गया था। जिसका जवाब देते हुए अनुष्का ने बताया था, 'मैं विराट से अक्सर कपड़े उधार लेती हूं। कभी टी शर्ट, कभी उनकी जैकेट तो कभी-कभी कोई और सामान उनसे ले लेती हूं। कभी तो ऐसा इसलिए भी करती हूं क्योंकि विराट को पसंद है कि मैं उनके कपड़े पहनूं।' 

डाउन टू अर्थ हैं विराट-अनुष्का

इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सिलेक्टर सरनदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि विराट के घर पर कोई नौकर नहीं हैं। जब भी कोई उनके घर पर जाता है तो वे दोनों खुद अपने हाथों से खाना सर्व करते हैं। विराट-अनुष्का आपके साथ बैठकर बात करते हैं। वे दोनों बेहद डाउन टू अर्थ हैं।

Content Writer

Bhawna sharma