See Pics:अवार्ड फंक्शन में एमराल्ड ग्रीन साड़ी पहनकर पहुंची अनुष्का- Nari

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 10:56 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की प्रमोशन में बिजी है। उनकी फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

हाल में अनुष्का मुंबई में 'प्रियदर्शिनी अकादमी ग्लोबल अवार्ड' अटेंड करने पहुंची, जहां वह ट्रैडीशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने एमराल्ड ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। साड़ी के साथ अनुष्का पहना ब्लाउज बिल्कुल सिंपल था। ज्वैलरी में उन्होंने गोल्ड नेकलेस वियर किया।

हेयरस्टाइल की बात करें तो अनुष्का ने सिंपल हेयरबन किया था। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी और लाइट मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था। 

अनुष्का का यह लुक फेस्टिवल सीजन के लिए परफैक्ट है। अगर आपको उनका लुक पसंद आया तो जरूर फॉलो करें।

Content Writer

Priya dhir