Patine की पैस्टल पिंक कुर्ती में गॉर्जियस दिखी अनुष्का

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 12:28 PM (IST)

वैसे तो अनुष्का शर्मा का ड्रैसिंग सेंस हमेशा से ही चर्चा में रहा है। हमेशा डिसेंट लुक में नजर आने वाली अनुष्का शर्मा शादी के बाद भी काफी स्टाइलिश होती जा रही है। उनका वैस्टर्न और ट्रैडीशनल लुक दोंनों ही कमाल के होते है। हाल ही एक इवेंट में अनुष्का ट्रैडीशनल अंदाज में पहुंची।  

 
इवेंट के दौरान उन्होंने Patine का पैस्टल पिंक फ्लेयर्ड स्लीव्स इम्ब्रॉयडरी कुर्ता पहना, जो उन्हें गॉर्जियस लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होंने पूरब और पश्चिम(Purab and Paschim) सिल्वर ईयरिंग्स पहने और उन्हें कंप्लीट एथनीक लुक दे रहे थे। मेकअप की बाद करें तो उन्होंने डार्क लिस शेड लगाया। साथ ही उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई। 


अगर आप भी एथनीक वियर पसंद करती है तो अनुष्का की इस ड्रैस से कुछ आईडिया ले सकती है और उन्हीं की तरह पैस्टल कलर चूज कर सकती है। 


 

Punjab Kesari