पहली बार दिखी विरुष्का की बेटी Vamika की झलक, कैमरे से बेटी को यूं छिपाती दिखी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 09:09 PM (IST)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें एक्ट्रेस अपनी नन्ही परी वामिका को बाहों में लिए नजर आ रही हैं जबकि विराट कोहली एक पिता का फर्ज निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने एक हाथ में बेटी वामिका की प्रैम और दूसरे हाथ में सामान उठा रखा था।  दरअसल, अनुष्का-विराट का यह वीडियो अहमदाबाद एयरपोर्ट का हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त अनुष्का वामिका को गोदी में एक शॉल के अंदर ढककर लाती हुई दिखीं। वहीं, विराट सामान उठा रहे थे। 

वीडियो में विराट का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उन्हें एक जिम्मेदार पिता बता रहे हैं। पहली बार अनुष्का-विराट को बेटी वामिका के साथ पब्लिकली देखा गया हालांकि फैंस नन्ही परी का चेहरा नहीं देख पाए। लुक्स की बात करें तो अनुष्का इस दौरान पीले रंग की लूज टी-शर्ट और  जींस में नजर आईं जबकि विराट टी शर्ट और ट्राउजर पहने दिखे।

बता दें कि विराट-अनुष्का की बेटी वामिका 2 महीने की हो गई हैं। इसी साल 11 जनवरी अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक है। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

वही, अनुष्का शर्मा ने 1 फरवरी को वामिका की पहली झलक सोशल मीडिया शेयर की थी। फोटो में वामिका अनुष्का की बाहों में थी और विराट बगल में खड़े हुए थे। दोनों बेटी को निहारते नजर आ रहे थे। मदर डे के मौके पर भी विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर की  थी, जिसमें अनुष्का बेटी वामिका के साथ खेलती दिखी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

फिलहाल बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का अपने काम पर वापिस नहीं लौटी। वह ज्यादा से ज्यादा वक्त अपनी बेटी की परवरिश में लगा रही है। वही डिलीवरी के बाद अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रही। डिलीवरी के बाद भी अनुष्का शर्मा के चेहरे पर Glow गायब नहीं हुआ बल्कि दोगुना और बढ़ा।

Content Writer

Priya dhir