अनुष्का शर्मा की फिटनेस लोगों को कर रही इंस्पायर, वायरल हो रही ‘Sweaty Selfie’

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 11:16 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अदाकारी के साथ- साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब जानी जाती हैं। खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए वह  स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट फॉलो करती हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने वर्कआउट के बाद की सेल्फी शेयर लाखों लोगों को इंस्पायर किया है। 


अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक  सेल्फी शेयर कर लिख ‘Sweaty Selfie.’। इस तस्वीर में वह अपने घर की बालकनी पर खडी नजर आ रही हैं। नियॉन कलर का टॉप पहनी  एक्ट्रेस बेहद ही फीट नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को पोनी टेल में बांधा हुआ है।  अनुष्का ने सेल्फी के साथ ही साथ मुंबई के बीच की एक  इमेज भी शेयर की है। 

 अनुष्का शर्मा  कुछ शेयर करे और लोगों को  पसंद ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता। सोशल मीडिया पर यह दोनों तस्वीर खूब वायरल हो रही है।  ​दरअसल  अनुष्का खुद को फिट  रखने के लिए सिंपल रूल्स फॉलो करती हैं जिन्हें आप भी आसानी से अपनाकर हैल्दी और फिट रह सकते हैं। 


अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह  अपने तन और मन दोनों की फिटनेस के लिए योग करना पसंद करती हैं। जिस दिन वह योगा या डांस नहीं कर पातीं या वो कहीं शूट पर होती हैं तो कुछ देर वॉक जरूर करती हैं। इसके साथ ही वह घर का खाना ज्यादा पसंद करती हैं। 
 

Content Writer

vasudha