अनुष्का ने निकलवाया यूट्रस, लिखा-'पेट में थे 13 ट्यूमर, डर था...'

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 05:35 PM (IST)

संगीतकार अनुष्का शंकर ने हाल ही में डबल हिस्टेरेक्टॉमी करवाई और अपने फैंस के साथ अपने इस ऑपरेशन का दर्द शेयर किया। उनका यह अंदाज सारी लाइमलाइट अपने ऊपर ले आया। उन्होंने शनिवार (31/08/19) को ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा 'on LADY BITS' और कहा,“ यह पढ़ने के लिए स्वाइप करें कि मेरे पास अब गर्भाशय क्यों नहीं है? और मैंने आपको यह शेयर करने का फैसला आखिर क्यों लिया है?

उन्होंने सर्जरी के बारे में पूरी जानकारी के साथ अपने नोट की शुरुआत की, 'पिछले महीने से, मेरे पास  गर्भाशय नहीं है।मुझे डबल सर्जरी करवानी पड़ी। एक ऑन्कोलॉजिस्ट ने मेरे बड़े फाइब्रॉएड के कारण  हिस्टेरेक्टॉमी किया, जिसने मेरे गर्भाशय को उतना बड़ा बना दिया जैसे कि मैं छह महीने की गर्भवती थी, और एक सर्जन ने मेरे पेट में कई और ट्यूमर निकाले। एक ट्यूमर मेरी मांसपेशियों के माध्यम से बढ़ गया था और मेरे पेट में फैल रहा था। सभी में 13 ट्यूमर थे।'

LADY BITS, by Anoushka Shankar
(Swipe to read about why I no longer have a uterus, and why I decided to tell you) pic.twitter.com/60laJGTWTg

— Anoushka Shankar (@ShankarAnoushka) August 30, 2019

उन्होंने अपने बचपन की बातों को भी खुल कर साझा किया। उनका कहना था कि बालपन में उनके साथ यौन शोषण हुआ था। उनके मां-बाप के जानकार उनके साथ यह तुच्छ हरकत करते थे। वो आम लड़कियों की तरह सबकुछ सहती रही और कभी कुछ नहीं कहा। यह सब उनके लिए असहनीय था। वो अब भी उस बात को सोच कर सहम जाती है। 

किशोर अवस्था में उन्हें ज्यादा पीरियड की भी समस्या रहती थी। वो 10 दिन तक खून गिराव से परेशान रहती थी। बचपन से ही अपने गर्भाशय की वजह से कई तकलीफें झेलनी पड़ी। 

बता दें कि वो पंडित रविशंकर की बेटी है। उन्होंने अपने पति जो राइट से 2 साल पहले तलाक लिया था। उनके 2 बच्चे भी है। 

 

 

Content Writer

Sunita Rajput