बेहद आलीशान है विराट और अनुष्का का घर, देखिए अंदर का नजारा

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 02:35 PM (IST)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। जिसका विरुष्का ने वामिका नाम रखा है। भई, इसी के साथ कपल ने फैंस को अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखा दी है। वहीं अब हम आपको उनकी लाडली के बाद उनके सुंदर आशियाने की झलक दिखाने वाले हैं। जहां उनकी बेटी राजकुमारी की तरह ठाठ-बाठ से रह रही है।

अनुष्का और विराट का घर मुंबई के ओमकार अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है। जिसे कपल ने खुद बड़े प्यार से सजाया है। दोनों का घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है। दोनों ने साल 2016 में यानि शादी से पहले इस घर को खरीदा था। 

चार बेडरूम वाला 7,171 स्क्वायर फुट में फैले विराट और अनुष्का के घर की कीमत 34 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इसके अलावा उनके घर में गार्डेन एरिया और एक जिम भी है। 

उनके सी फेसिंग अपार्टमेंट से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। उनके इस घर में एक प्राइवेट टैरेस भी है जहां कपल एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। 

इस घर के एक काॅर्नर को अनुष्का ने फोटोशूट के लिए स्पेशल तैयार करवाया है। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma