अनुराग कश्यप का खुलासा- सुशांत के साथ काम करने से परिणीति ने कर दिया था इंकार

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 05:24 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया था। उन्होंने बहुत से बड़े बड़े सितारों के साथ काम किया। वहीं हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने यह बताया था कि आखिर वह सुशांत के साथ काम करने के लिए तैयार क्यों नहीं थे। साथ ही में अनुराग कश्यप ने अब एक्ट्रेस  परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहती थीं

एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने उन दो प्रोजेक्टस को लेकर बात की है और बताया कि वह एक फिल्म में सुशांत और  परिणीति चोपड़ा को साथ लेने वाले थे लेकिन  परिणीति ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया था। दरअसल अनुराग फिल्म 'हंसी तो फंसी' में वह सुशांत को मेन लीड में लेना चाहते थे फिर इसके बाद अनुराग ने मेन लीड एक्ट्रेस के लिए परिणीति चोपड़ा से संपर्क किया।

इस वजह से सुशांत के साथ काम करने से किया इंकार

अपने इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने परिणीति का सुशांत के साथ काम न करने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा परिणीति ने सुशांत के साथ काम करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि वो किसी भी टीवी एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती। इसके बाद उन्होंने परिणीति को समझाया यहां तक उन्हें यह भी बताया कि सुशांत 'काई पो छे' और 'पीके' जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं। फिर उन्होंने सुशांत को फोन लगाते हुए कहा कि आप हमारे साथ आओ और 'हंसी तो फंसी' की बजाय 'शुद्ध देसी रोमांस' करो।  इसके बाद 'हंसी तो फंसी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट कर लिया गया था।

Content Writer

Janvi Bithal