थाई-हाई स्लिट गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी सनी लियोन, ड्रेस संभालते दिखे अनुराग कश्यप

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 11:40 AM (IST)

बॉलीवुड की एक्ट्रेस सनी लियोनी की सुंदरता का तो हर कोई दिवाना है। खूबसूरती के साथ- साथ उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी कमाल का है, जो एक बार फिर रेड कार्पेट पर देखने को मिला। अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी की स्क्रीनिंग 76वें कान फिल्म समारोह में की गई है, जहां सनी भी शामिल हुई। इस दौरान उनका लुक देखने लायक था। 

المخرج #AnuragKashyap مع أبطال فيلم #Kennedy، الممثلة #SunnyLeone والممثل #RahulBhat، على السجادة الحمراء للفيلم في مهرجان كان.#مهرجان_كان_السينمائي#سيدتي_في_كان#Cannes2023@Festival_Cannes@anuragkashyap72@SunnyLeone@itsRahulBhat pic.twitter.com/DSlGYG5nFR

— مجلة سيدتي (@sayidatynet) May 24, 2023

 

 सनी फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप और सह-कलाकार राहुल भट के साथ स्क्रीनिंग के लिए प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के 76वें संस्करण में रेड कार्पेट पर उतरी थी। इस दौरान वह थाई-हाई स्लिट ब्लश पिंक गाउन में काफी गॉर्जियस लग रही थी।


 सनी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि यह उनके करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "मेरे करियर का अब तक का सबसे गौरवपूर्ण क्षण। इस पल के लिए @anuragkashyap10 का शुक्रिया! और इस शानदार परफॉर्मेंस में मुझे आपके साथ स्क्रीन शेयर करने देने के लिए @itrahulbhat! आप दोनों को ढेर सारा प्यार।" 

एक्ट्रेस ने कॉट्योर लेबल नाजा साडे के कलेक्शन से ब्लश पिंक रंग का आउटफिट केरी किया था। उन्होंने  सिल्क-साटन ब्लश-पिंक गाउन को मिनिमल ज्वेलेरी के साथ एक्सेसराइज किया, जिसमें स्टेटमेंट रिंग्स और इयरिंग्स शामिल थी। इसके साथ, उन्होंने स्ट्रैपी हाई हील्स, एक साइड-पार्टेड पुल-बैक स्लीक बन, विंग्ड आईलाइनर, बोल्ड रेड लिप शेड, शिमरी आई शैडो, फेदर्ड ब्रो, रौग्ड चीकबोन्स, और बीमिंग हाइलाइटर से अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगाया। 


 इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल हो रहा है, जिसमें अनुराग को सनी की ड्रेस को ठीक करते देखा जा रहा है, क्याेंकि वह उनके जूते के नीचे फंस गई थी। लोगों को   अनुराग कश्यप का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। 

Content Writer

vasudha