मुसीबत में फंसे 'कसौटी जिंदगी' के अनुराग बासु, महिला ने लगाए मारपीट के आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 04:21 PM (IST)

'कसौटी जिंदगी के' अनुराग बासु यानी कि  सिजेन खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर एक महिला ने घरेलू हिंसा और जबरन वसूली का आरोप लगाया है। यह आरोप लगाने वाली महिला खुद को एक्टर की पत्नी बता रही है। कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि  सिजेन अफसीन नाम की गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं, ऐसे में ये मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। 


अमेरिका में रहने वाली आयशा पिरानी ने सिजेन खान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। हालांकि एक्टर ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। आयशा ने सिजेन खान के खिलाफ 7 जून को शिकायत दर्ज करवाई, और 8 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।


महिला का दावा किया है कि सिजेन ने ग्रीन कार्ड के लिए उनसे शादी की थी। दोनों की शादी 2015 में ही हो गई थी , लेकिन अभिनेता इसे छिपाकर रखना चाहते थे। उनका यह भी आरोप है कि  सिजेन उन्हें कमरे के अंदर बंद कर देते थे और वह स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य महिलाओं के साथ दोस्ती करते थे। एक्टर पर धोखे से तलाक के पेपर्स साइन करवाने का भी आरोप लगाया गया है।


महिला का कहना है कि वह मुस्लिम हैं और इस्लाम के नियमों के मुताबिक उनका और सीजेन खान का रिश्ता अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने   मुआवजे के 8 लाख रुपये की मांग की है। वहीं एक्टर ने अपने उपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि-  'यह बिल्कुल भी सच नहीं है। उन्होंने शादी वाले दावे को लेकर कहा-  'कोई भी कुछ भी कर सकता है। मेरे पास कुछ भी नहीं आया है। वह ऑब्सेस्ड है, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता यह एकदम बकवास है।'


 2005 में सीजेन उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने एक खुद इंटरव्यू में कुबूल किया था कि वे श्वेता के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। तब वे मैरिड थीं और पहले पति राजा चौधरी से उनकी शादी ठीक नहीं चल रही थीं। हालांकि कुछ टाइम बाद ही ये अलग हो गए। उन्होंने यह भी कहा था कि श्वेता तिवारी उनकी पहली और आखिरी गलती थी। 

Content Writer

vasudha