शादी का फैसला लेने में मदद करेंगे इन 4 सवालों के जवाब

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 12:42 PM (IST)

शादी का फैसला हर किसी के सबसे महत्वपूर्ण होता है। अपनी शादी का सपना हर कोई देखता हैं लेकिन उसका फैसला लेना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। शादी के बात चलते ही हर कोई सोच में पढ़ जाता है कि क्या अभी शादी के लिए सही समय है या नहीं। कुछ लोग तो दोस्त या फेमिली के चक्कर में तुरंत ही शादी के लिए हैं कर देते हैं लेकिन बाद में वह इसके लिए पछताते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सवालों के बारे में बताएंगे, जिनके जवाब से आप आसानी से शादी का फैसला लें पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे 4 सवाल, जो जो शादी का फैसला लेने में आपकी मदद करेंगे।
 

क्या आप ये अपने पेरेंट्स के लिए कर रही हैं?
लड़का हो या लड़की, कई बार आप अपने पेरेंट्स की खुशी के लिए शादी कर लेते हैं लेकिन अलग ऐसा है तो आपकी शादी के लिए यह समय बिल्कुल नहीं है। पेरेंट्स को खुश करने के चक्कर में आप शादी के लिए हां तो कर देते हैं लेकिन बाद में आपको अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शादी हमेशा अपने मन से करें।
 

रिलेशनशिप में पीछे आना मुश्किल है?
अगर आपको भी ऐसा लगता है किसी रिलेशनशिप में लंबे समय तक रहने के बाद पीछ आना मुश्किल है तो ऐसा नहीं है। रिश्ते अक्सर आदत बन जाते है। अगर आप अपने पार्टनर को बचपन से जानते हैं तो आपको लगता है वह आपके लिए सही है। मगर इसके बावजूद भी शादी के बाद कई प्रॉब्लम आ जाती है। इसलिए शादी करने से पहले अच्छी तरह सोच लें और अपने पार्टनर से भी इसके बारे में बात करें।
 

क्योंकि सिर्फ आप ही कुंवारे बचे हैं?
अपने दोस्तों और भाई-बहनों की शादी होते देख आपको लगता है कि सिर्फ आप ही कुवांरे बचे है। इस चक्कर में आप पहली बार में ही शादी के लिए हां कर देते हैं लेकिन बाद में आपको इसके लिए पछतावा होता है। इसलिए जल्दबाजी में शादी करने से अच्छा है आप इसके बारे में अच्छी तरह सोचे।
 

क्या आप मानसिक रूप से हैं तैयार?
जब भी आप शादी करने का फैसला तो लें तो इस बात को ध्यान में रखें कि आप मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो। सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़को को भी शादी के बाद बहुत से बदलावों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शादी के समय हर किसी को मानसिक रूप से तैयार होना बहुत जरुरी हैं, फिर चाहे वह लड़का हो या फिर लड़की ये दोनों के लिए बहुत जरुरी हैं।

Punjab Kesari