अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते पर अंशुला ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह बयान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 04:52 PM (IST)

चाहे अर्जुन ने इश्कजादे रील लाइफ में परिणीति के साथ की हो पर रियल लाइफ में उनकी आशिकी सिर्फ मलाइका के साथ ही है। उन दोनों को कोई और अलग नहीं कर सकता है। उनका प्यार जोरों शोरों से सारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में परवान चढ़ रहा है। इसी संदर्भ में अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर ने कुछ खुलासा किया है। मीडिया का कहना है कि पहली बार उनके परिवार के किसी करीबी ने इस बारे में कुछ कहा है।

28 साल की अंशुला ने कहा कि 'वो अर्जुन से 6 साल छोटी है और वो ऐसे मामले आपस में कभी शेयर भी नहीं करती है',उनकी मां मोना शौरी कपूर के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने ही उनका ख्याल रखा और इसलिए कहा जाता है कि उन दोनों में बेहद प्यार है और मलाइका के साथ अर्जुन के रिश्ते के बिच सिर्फ अंशुला और मलाइका के बेटें आ सकते है।

बता दें कि अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है और मन जा रहा है कि वो तस्वीर मलाइका ने खुद खिची है।इस पर बहुत बुरे और अच्छे दोनों कमैंट्स आए है।

वहीं मलाइका ने भी अपनी पिक डाली है जिसपर लोगों ने बहुत बुरे कमेंट किए है। बता दें कि फैंस उनके अर्जुन कपूर के रिश्ते पर बहुत खुश है।

Content Writer

Vandana