मां Tina Ambani के सामने ही होनेवाली दुल्हन को गोद में लेकर नाचने लगा बेटा Anmol (See Video)

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 02:24 PM (IST)

अनिल और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल 20 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए है। जय अनमोल ने अपनी गर्लफ्रेंड कृषा शाह को अपना जीवनसाथी चुना। इससे पहले 19 फरवरी शनिवार को मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की गई। इस फंक्शन की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं वायरल हो रहे एक वीडियो में जय अपनी मां टीना अंबानी के सामने ही अपनी होनेवाली दुल्हन कृषा को गोद में उठाकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

डांस देख गैस्ट बजा रहे थे तालियां

जय के कृषा को गोद में उठाते ही फंक्शन में मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। वहीं जय अनमोल की मम्मी टीना अंबानी बेटे को बहू कृषा को अच्छे से संभालने का इशारा करती दिखई दे रही है। इसके साथ ही कपल चेहरे पर स्माइल किए डांस करता नजर आ रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Ambani Piramal✨ (@_ishaambanipiramal)


फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर पॉलिटिकल हस्तियां हुई शामिल

जय अनमोल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर पॉलिटिकल हस्तियां हिस्सा बनी। इस खास मौक पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की बुआ रीमा जैन, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी पहुंची।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


12 दिसंबर 2021 में हुई थी सगाई

बता दें, जय अनमोल और कृषा शाह की सगाई 12 दिसंब 2021 को हुई थी। उसी दिन जय अनमोल का बर्थडे होता है। उनकी सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तभी से लोग अंबानी के बेटे की शानदार शादी का इंतजार कर रहे थे। बता दें अंबानी खानदान की बहू कृषा शाह lovenotfear नाम से मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन चलाती है। कैंपेन कोरोना के बाद के मनोवैज्ञानिक बदलावों पर आधारित माना जाता है। इसके अलावा कृषा Dysco संस्था की क्रिएटर और फाउंडर भी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

Content Writer

neetu