सुशांत की मां की तस्वीर को हाथों में पकड़े दिखीं अंकिता, इमोशनल हुई एक्टर की बहन

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 01:33 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत का केस सीबीआई को ट्रांसफर होने के बाद से इस मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। वहीं रिया समेत उनके पूरे परिवार पर सुशांत आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं बीते दिन सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे समेत उनके फैंस ने प्रोटेस्ट किया। इसी बीच अब अंकिता ने सुशांत की मां की तस्वीर शेयर की है। 

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह सुशांत की मां की तस्वीर को हाथों में पकड़े नजर आ रही है। इसके साथ ही अंकिता ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा, 'मुझे यकीन है कि आप दोनों साथ हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Believe you both are together ❤️ #warriors4ssr

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on Aug 7, 2020 at 8:43am PDT

 

अंकिता की इस पोस्ट को देखकर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति बेहद इमोशनल हो गई। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'हां वे दोनों साथ हैं ... लव यू बेबी ... मजबूत रहो .... हम न्याय मिलने तक लड़ते रहेंगे।' 

 

 

इसके अलावा एक्टर की भांजी मल्लिका सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उन्होंने नानी जी को हमेशा बहुत याद किया। मेरा भी यही मानना ​​है कि वे दोनों साथ होंगे।' 

 

 

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड है। एक्टर की मौत से अंकिता को गहरा सदमा पहुंचा था। वहीं अंकिता एक्टर की मौत के पीछे का कारण जानना चाहती है और उनके परिवार के साथ खड़ी हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अंकिता ने कहा था कि सुशांत खुश रहने वाले इंसान थे। वे कभी डिप्रेशन में नहीं जा सकते और ना ही सुसाइड कर सकते हैं।

Content Writer

Bhawna sharma