सालों बाद सुशांत के साथ ब्रेकअप पर छलका अंकिता का दर्द, बोली - ''लोग उसके कान भर रहे थे...''

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 06:44 PM (IST)

अंकिता लोखंडे इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। टीवी एक्ट्रेस आजकल फेमस कंट्रोवर्शियल शो बिग-बॉस 17 में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस शो का हिस्सा बनने अपने पति संग पहुंची हैं। हालांकि वह अपने पति को लेकर कई बार पोजेसिव भी होती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने पहली बार सुशांत सिहं राजपूत के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। 

7 साल तक साथ थे अंकिता सुशांत 

बीते दिन के एपिसोड में अंकिता ने मुनावर फारुकी संग बातचीत के दौरान अपने दिल की बात कही है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ 7 साल तक रिलेशनशिप में थी। सीरियल पवित्र रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ  था और इसी के बाद दोनों का रिश्ता सालों तक चला। 7 साल के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। अंकिता ने कहा कि - 'वो एकदम एक रात ही में गायब हो गया, सक्सेस मिल रही थी तो लोग उसके कान भर रहे थे।'

नहीं बताया था ब्रेकअप का कारण 

वहीं इस दौरान अंकिता ने यह भी बताया कि उस समय उनके बीच प्यार नहीं बचा था। जब भी वह सुशांत की आंखों में देखती थी तो उन्हें प्यार नहीं दिखता था। एक्ट्रेस ने कहा कि सुशांत ने ब्रेकअप को लेकर भी कभी कोई सफाई नहीं दी, नहीं बताया कि वह क्यों अलग होना चाहता है। एक्ट्रेस ने कहा कि सुशांत उनके संपर्क में रह सकता था और उन्हें बता सकता था कि उसके साथ क्या हो रहा है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

ऐसा था दोनों का रिश्ता 

ब्रेकअप के बाद सुशांत के साथ अंकिता ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि - 'ब्रेकअप के दिन के बाद उन्होंने कभी सुशांत को नहीं देखा। वहीं अपने पति विक्की जैन के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बहस के दौरान भी मैं उसकी आंखों में अपने लिए सिर्फ प्यार ही देखती हूं।'   

Content Writer

palak