मशहूर कलाकार अंजुम सिंह का निधन, 6 साल तक लड़ी कैंसर से जंग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 11:21 AM (IST)

साल 2020 फिल्म जगत के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। साल के शुरूआत में ही कई दिग्गज कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए। इसी बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध भारतीय कलाकार अंजुम सिंह का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह छह साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। अंजुम सिंह के निधन की जानकारी कला संग्रहकर्ता 'किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट' ने दी है। 

PunjabKesari

किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट ने बताया, 'अंजुम सिंह का निधन हो गया है। वह एक शानदार कलाकार थी। लंबे समय से वह कैंसर से बहादुरी के साथ लड़ीं।' आपको बता दें अंजुम को साल 2014 में अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी। अंजुम मशहूर चित्रकार आर्पिता और परमजीत सिंह की बेटी थीं। शांतिनिकेतन के कला भवन से अंजुम ने ललित कला में स्नातक किया था। जिसके बाद उन्होंने इसी विषय पर दिल्ली के काॅलेज आफ आर्ट से मास्टर की डिग्री हासिल की थी। 

PunjabKesari

अंजुम सिंह की आखिरी कला प्रदर्शनी आई एम स्टिल हेयर थी। दिल्ली स्थित एक गैलरी ने अंजुम सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अंजुम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अंजुम कैंसर से साढ़े छह साल की साहसी लड़ाई के बाद हमें छोड़कर चली गई। उनके चले जाने से आई एक शून्यता हमेशा के लिए रहेगी। लेकिन उसकी कला, उसकी मुस्कुराहट और लड़ने की दृढ़ता हमारे दिलों में रहेगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Talwar Gallery (@talwargallery)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static