कुंडली भाग्य में प्रीता की बहन 'सृष्टि' रियल लाइफ में भी हैं बेहद जिद्दी, पहले किया बुर्का पहनने से

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 05:39 PM (IST)

किसी ने सच ही कहा है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कुछ एेसा ही किया टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह। अंजुम फकीह कुंडली भाग्य में प्रीता की बहन 'सृष्टि' का रोल निभा रही है। अंजुम ने एक्टिंग के लिए अपना घर छोड़ दिया। अंजुम शुरु से ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन इसके लिए उनके परिवार वाले तैयार नहीं थे।

करियर के लिए छोड़ा घर-परिवार

एक इंटरव्यू में अंजुम ने कहा था कि वह एक रूढ़िवादी परिवार से है। मॉडलिंग और टीवी शोज करने के लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। उनके परिवारवालों ने उनसे बातचीत भी बंद कर दी थी। जब उन्होंने मॉडलिंग के बारे में घर पर बात की तो उनकी मां ने सीधे मना कर दिया और कहा कि तुम मेरे घर में रहते हुए यह सब नहीं कर सकतीं। इसलिए अंजुम ने अपना घर छोड़ दिया और अपना करियर बनाया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjum Fakih (@nzoomfakih)

बुर्क़ा पहनने से भी कर दिया था इंकार

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि चौथी क्लास से लेकर 2009 तक उन्होंने बुर्क़ा पहना, लेकिन 2010 में उन्होंने फैसला किया कि वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीएगी और वही पहनेगी जो उनका मन करता है। उन्होंने अपने सारे सलवार-कमीज़ और बुर्क़ा निकालकर फेंक दिए थे।'  वही वक्त के साथ जब अंजुम टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस बन गई तो उनके परिवारवालों ने भी उन्हें अपना लिया। अब उनकी फैमिली उनकी सफलता से खुश है। वो उनके मुंबई भी मिलने आते हैं।अंजुम के मुताबिक, उनके घर में कोई मेहमान आ जाए तो घूंघट रहता है। लेकिन इस इंडस्ट्री को देखने के बाद अब उनकी मां के विचार बदल गए हैं।'

आज लाखों में कमाई करती हैं अंजुम

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो 19 साल की उम्र में अंजुम ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरु किया। टीवी में अंजुम ने एंट्री शो 'तेरे शहर में' से की। अंजुम कई टीवी शोज कर चुकी हैं। वह अपने नेगटिव किरदार के लिए फेमस है। वह सुपर मॉडल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने कई बड़े ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग की हैं।  अंजुम फकीह ने 'कुंडली भाग्य' और 'तेरे शहर में' के अलावा 'नागिन 5', 'एक था राजा एक थी रानी', 'दिल ही तो है' और 'देवांशी' जैसे टीवी शोज में भी काम किया। अंजुम सीरियल के एक एपिसोड के लिए 65 से 70 हजार रुपए चार्ज करती है। अंजुम अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटौरती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjum Fakih (@nzoomfakih)

रिलेशनशिप स्टेटस की बात करें तो काफी समय पहले यह खबरें सुनने को मिली थी कि अंजुम कॉमेडियन केतन सिंह को डेट कर रही है। अंजुम ने खुद केतन को दोस्त से ज्यादा बताया था। दोनों साथ में वेकेशन के लिए भी गए थे लेकिन अब यह सच में रिलेशनशिप में हैं या नहीं यह तो यह कपल ही जानें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static