फैंस ने देखी अनीता हसनंदानी के बेटे की झलक, वायरल हो रही जन्म के बाद की तस्वीर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 10, 2021 - 12:17 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी खबर एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी ने फैंस के साथ साझा की है। एक्ट्रेस के मां बनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी अस्पताल के अंदर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। यहीं नहीं रोहित ने फैंस के साथ बेटे की पहली झलक भी शेयर की है। 

रोहित ने दिखाई बेटे की झलक

दरअसल, एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उनके साथ रोहित भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान रोहित फोन में बेटे की तस्वीर दिखाते हैं। जो जन्म के ठीक बाद की लग रही है। 

पेरेंट्स बनने पर खुश अनीता-रोहित

वहीं एक तस्वीर में अनीता और रोहित नजर आ रहे हैं। जिसमें दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर अस्पताल के अंदर की है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

रोहित ने शेयर की थी गुड न्यूज

आपको बता दें बीते दिन यानि मंगलवार को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। रोहित ने अपनी पोस्ट में अनीता के साथ एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'लड़का हुआ है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

 

आपको बता दें अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद अनीता और रोहित पहली बार पेरेंट्स बने हैं।प्रेग्नेंसी पीरियड में अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। 

Content Writer

Bhawna sharma