Fashion: अनिता डोंगरे की 'जयपुर लव' क्लैक्शन, वेडिंग कपल्स के लिए खास (See Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 02:00 PM (IST)

अनीता डोंगरे अपने बेहतरीन ब्राइडल वियर डिजाइन के लिए जानी जाती है। पर बहुत कम लोग जानते है कि वो पिंक सिटी 'जयपुर' की तरफ उनका बहुत झुकाव है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'जयपुर लव'(Jaipur Love | FW19) कैप्शन डाल कर अपना ब्राइट कलर्ड ब्राइडल वियर कलेक्शन शेयर किया है। 'Six Yards Of Grace' लिख कर इस कलेक्शन को एक अलग रूतबा देने की कोशिश की है। चलिए आपको उनके इस कलेक्शन की एक झलक दिखाते है। 

अनला साड़ी(Anala Saree) और अद्वैत शेरवानी (Advaith Sherwani) हर दूल्हा-दुल्हन की नयी पसंद बनती जा रही है। 


राया (Raya Saree) साड़ी किसी भी फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। 


ऐसा लगता है कि विलिना लहंगा (Vilina Lehenga) आपकी बहन या भाई की शादी में पहनने के लिए ही बनाया गया हो। 


'एक पंखुड़ी की तरह फ्रेश , एक गुलाब की तरह जंगली, हमारे दुल्हन के रंग प्रकृति में गिरावट का पता लगाते है'। यह लिख कर अनीता ने इस ड्रेस को अपने अकाउंट पर शेयर किया है। 


वसी लहंगा (Vasi Lehenga) हर दुल्हन पर अच्छा लग सकता है। इसका कलर अपने आप में एक अलग चमक पैदा करता है जो किसी भी दुल्हन की शोभा बढ़ा सकता है। 


'लाल रंग, यह भावुक रंग प्यार, साहस और नई शुरुआत का प्रतीक है,इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि लाल एक क्लासिक दुल्हन पसंदीदा क्यों है' लिख कर अनीता ने इस लहंगे की खासियत खुद बयां करदी। सुहानीसा लहंगा पारंपरिक ही नहीं बल्कि मॉडर्न रूप से हर ब्राइड के लिए परफेक्ट है। 


ऊर्जा लहंगा भी लाल रंग के अहमियत को साझा करने के लिए ही पर्श किया गया है। 


ताहिरा लहंगा हर मॉडर्न लड़की का पसंदीदा बनता जा रहा है क्योंकि इसका कलर न तो रेड है न पिंक मगर इसका यह शादी किस की भी आंखों में सुकून दे रहा है। 


आदाब लहंगे का अदब ही अलग है। यह लहंगा मुग़लों की कलाकारी से प्रेरित है। 


शादी सिर्फ ब्राइड की ही नहीं ग्रूम की भी होती है। यह शेरवानी और लहंगा एक दूसरे से मैच कर रहा है। आप भी अपने ग्रूम के साथ मैचिंग आउटफिट पहन सकते है। 

Content Writer

Vandana