अनीता डोंगरे लेकर आई दूल्हों के लिए बेस्ट क्लैक्शन (See Pics)

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 10:50 AM (IST)

हमेशा से दुल्हन के ही आउटफिट के लिए ज्यादा सोचा जाता है। यहां तक कि शॉपिंग में भी ज्यादा तवज्जो ब्राइड के कपड़ों को ही दी जाती है। ग्रूम के लिए कोई भी शेरवानी सेलेक्ट कर ली जाती है। मगर अनीता डोंगरे ने इस बात को गलत साबित कर दूल्हों के लिए भी एक ख़ास कलेक्शन पेश की है। यह भी 'जयपुर लव' के लेबल के अंदर ही आता है। सबसे खूबसूरत बात है कि इन शेरवानी में ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच दोनों है। यह दूल्हे की शोभा पर चार चांद लगाने का काम करेंगे। चलिए आपको इन शेरवानी की एक झलक दिखाते है। 


पहली शेरवानी है रयान शेरवानी। दूल्हा अगर लंबा हो और उसे ब्लू रंग से कुछ ज्यादा ही लगाव हो तो यह ऑप्शन बेस्ट रहेगा। इस पर ब्लॉक प्रिंटिंग की गई है। इसका रंग उभर कर बाहर आ रहा है। 

यह शेरवानी को गौरव बंदी कहा गया है। बंदी इसलिए कहा गया है क्योंकि इस पर एक जैकेट है। यह काफी आरामदायक है जो ग्र्रोम के लुक को बहुत ही फैशनेबल दिखाने में मदद करेगा। 

इसे इमरान बंदगला कहा गया है क्योंकि इस शेरवानी के नेकलिने को क्लोज ही रखा गया है। यह वाइन कलर दूल्हे का नशा हर बाराती और लड़की वालों को चढ़ाएगा। 

विरवान बंदगला उन लोगों के लिए है जो हर चीज बहुत ही सिंपल और सोबर चाहते है। यह ग्रूम के लुक को स्टाइल और सादगी दोनों देगा। 

दर्पण बंधगला भी आप अपने ग्रूम के लिए सेलेक्ट कर सकती है। 

एकवीर शेरवानी आपके होने वाले दुल्हें को शूरवीर से कम नहीं दिखाएगी। 

समर शेरवानी इस पेशकश की सबसे खूबसूरत शेरवानी है क्योंकि इसके गले और निचे की तरफ ही काम किया हुआ है। इसका कलर सिलेक्शन भी शानदार है। 

अबीर शेरवानी बहुत ही सादगी भरा है। मगर यह बहुत ही क्लासी लग रहा है। 

अनमोल बंदी के बॉर्डर पर हाथी के आकृति को तराशा गया है। इसकी खूबसूरती यह हैं कि इसपर व्हाइट रंग से कलाकृति की गई है। 

फरहान बंदी अनीता के हिसाब से जंगल ले फूलों की याद दिलाता है। यह कश्मीरी सभ्यता को दर्शाता है। 

मानव शेरवानी भी बहुत ही क्लासी और सोबर है। 


हेमंत शेरवानी में तो ग्रूम दुल्हन से भी अच्छा दिखेगा। 

Content Writer

shipra rana