Summer Fashion: इस बार ट्रेंड में रहेंगे ये 10 कुर्ते

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 10:35 AM (IST)

गर्मियों का सीजन शुरू होने वाला हैं। ऐसे में लड़कियों का फैशन सेंस भी चेंज हो जाता है। मार्कीट में कुर्तीज की डिमांड ज्यादा देखने को मिली हैं जो कंफर्टेबल के साथ कूल लुक भी देती हैं। बात बॉलीवुड दीवाज की करें तो उन्हें अक्सर डिजाइनर कुर्तीज में स्पॉट किया जाता है। उनकी फेमस कुर्तीज डिजाइनर अनिता डोंगरे हर समर सीजन में अपनी न्यू कलेक्शन पेश करती है जिसे न सिर्फ लड़कियां बल्कि बॉलीवुड दीवाज भी इंस्पॉयर्ड होती है। अगर आप भी दीवाज की तरह कुर्तीज में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करना चाहती है तो चलिए आज हम आपको अनिता डोंगरे की कुछ बेस्ट कुर्तीज डिजाइन्स दिखाते है जिनसे आप इस समर सीजन आइडिया ले सकती हैं।

 

कूल के साथ कम्फर्टेबल लुक के लिए बेस्ट हैं यह कुर्ती डिजाइन।

पार्टी या फंक्शन में आप धोती सलवार के साथ इस तरह की कुर्ती भी वियर कर सकती हैं।

कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है ये डिजाइन।

अगर आप कुछ स्टाइलिश वियर करना चाहती हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

ट्रैडिशनल लुक के लिए आप इस तरह की एथनीक कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं।

फंक्शन में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो पलाजो के साथ वियर करें इस तरह की कुर्ती।

सलवार हो या जींस, आप इस तरह की कुर्ती को भी अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए आप इस तरह की कुर्ती भी पहन सकती हैं, जो कूल के साथ कम्फर्टेबल भी हैं।

आजकल लड़कियों में बनारसी स्टाइल कुर्ती का भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

अनिता डोंगरे की यह रेड कलर कुर्ती भी पार्टी वियर के लिए बेस्ट हैं।

Content Writer

Anjali Rajput