जब भतीजे के रिलेशन पर अनिल कपूर ने दिया था यह जवाब, हो गई थी लोगों की बोलती बंद

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 01:37 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। वह कईं बार एक साथ बहुत सारे इंवेट्स पर भी स्पॉट किए जा चुके हैं। हालांकि जहां कुछ फैंस उनकी जोड़ी को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं वहीं कुछ उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं।

वहीं देखा जाए तो जब भी इस तरह के रिलेशन होते हैं जहां लड़की का तलाक हुआ होता है और वह किसी लड़के के साथ रिलेशन में आती है तो लोग कईं तरह की बाते बनाते हैं। ऐसा सिर्फ आम लोगों के साथ ही नहीं बल्कि सेलेब्स के साथ भी होता है। इन बातों पर हर फेमिली का भी अपना रिएक्शन होता है। वहीं बात अगर अर्जुन और मलाइका की करें तो ऐसी खबरें आ रही थी कि कपूर खानदान को इन दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं हैं लेकिन वहीं इसी बात पर अनिल कपूर ने अपना रिएक्शन दिया था।

अनिल कपूर ने दिया था यह जवाब 

यह तो सब जानते हैं कि मलाइका और अर्जुन को फैंस उम्र को लेकर काफी ट्रोल करते हैं। कपूर फेमिली से अक्सर यही सवाल किया जाता है कि क्या वह दोनों के रिलेशन से खुश नहीं हैं। इसी पर जवाब देते हुए अनिल कपूर ने इन सभी खबरों को अफवाह बता दिया था और कहा था , 'मैं अपने भतीजे को अच्छे से जानता हूं। वो जो भी निर्णय लेता है और वह उसे खुशी देता, तो मेरी खुशी भी इसी में है।'

आज भी समाज की यही सोच 

आज भी समाज में रिश्तों को उम्र के हिसाब से देखा जाता है। कईं लोगों का ऐसा मानना होता है कि लड़की की उम्र लड़के से कम होनी चाहिए। वहीं अगर लड़के और लड़की का तलाक हो जाए और वह आगे बढ़ने की कोशिश करे तो समाज में उसे अलग नजरिए से देखा जाता है।

फेमिली सपोर्ट जरूरी 

ऐसी परिस्थिती में परिवार का साथ होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप को लड़का या लड़की अपने रिलेशन के बारे में बता रहे हैं तो फेमिली को भी उन्हें पूरा सपोर्ट करना चाहिए। उनकी बात को समझना चाहिए और फिर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए। 

दोनों परिवारों में सहमति जरूरी 

रिश्तों को चलाने के लिए दोनों तरफ से सहमति होना बहुत जरूरी होता है। अगर लड़के का परिवार लड़की को असेप्ट कर रहा है तो लड़की के परिवार को भी लड़के के परिवार की पूरी रिस्पेक्ट करनी चाहिए। क्योंकि दोनों तरफ से प्यार होगा तो ही रिश्ते आगे बढ़ेंगे।

लव मैरिज को सपोर्ट नहीं करना

भले ही आज कल परिवार वाले अपने बच्चों को अपना लाइफ पार्टनर ढूंढने के लिए छूट दे देते हैं लेकिन कईं बार परिवार वाले रिश्तेदारों और आस पड़ोस की बातों में आकर लव मैरिज को सपोर्ट नहीं करते हैं लेकिन परिवार वालों को अपने बच्चे के लिए हमेशा खड़े होना चाहिए और अपना सपोर्ट शो भी करना चाहिए। 

Content Writer

Janvi Bithal