अब आप नाना हो...भाई संजय की ये बात सुनकर अनिल कपूर ने यूं दिया रिएक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2022 - 01:33 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों नाना बनने की खुशियां मना रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी और  एक्ट्रेस सोनम कपूर के पहले बच्चे का दिल खाेलकर स्वागत किया है। अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए अनिल कपूर ने इमोशनल नोट भी लिखा था। अब एक्टर संजय कपूर ने भी बताया है कि उनका भाई नाना बनकर कैसा महसूस कर रहे हैं। 


सोनम के चाचा संजय कपूर हाल ही में नन्हे मेहमान से मिलकर आए हैं। उन्होंने एक चैनल के साथ बातचीत में बताया कि- "इस दिन का हमलोगों को बेसब्री से  इंतज़ार था, ये काफी रोमांचक है। ये मेरे लिए डबल बोनान्जा है क्योंकि सोनम के बच्चे और मेरी सास का जन्मदिन एक ही दिन है.”। उन्होंने आगे बताया कि वह  बच्चे और उसके माता-पिता, उसके नान-नानी यानी अनिल और सुनीता से मिलने गए थे। 


संजय कपूर ने आगे कहा- मैंने अनिल को हंसते हुए कहा कि अब आप नाना हो, यह सुनकर वह हंसते हुए बोले -नाना सुनना काफी कूल लग रहा है। संजय ने आगे कहा- ऐसा लगा रहा है कपूर परिवार में बच्चों की बारिश हो रही है और ये अच्छा है हमारा परिवार बड़ा हो रहा है, मजबूत हो रहा है। पिछले साल मेरा भतीजा मोहित मारवाह एक बेटी का पिता बना था, वहीं हाल ही में अक्षय मारवाह को भी एक बेटी हुई है और अब सोनम को एक बेटा। 


वहीं साेनम के मां बनने के बाद अनिल कपूर ने  एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा था-  "20 अगस्त 2022 को, हमें हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का अराइवल अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सोनम और आनंद को एक हेल्दी बेबी बॉय हुआ है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। हमारा दिल गर्व, और नए पेरेंट्स और उनके खूबसूरत एंजेल के लिए प्यार से फूला जा रहा है। 

Content Writer

vasudha