Raj kapoor के रिश्तेदार थे Anil Kapoor के पिता, लेकिन ग़रीबी में बिता बचपन कार गेराज में काटी रातें

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 05:19 PM (IST)

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में उन्होंने एक से बढ़ कर हिट फिल्में दी और लाखों-करोड़ों की कमाई की लेकिन लाखों करोड़ों की कमाई करने वाले अनिल कपूर शुरू से ही इतने अमीर नहीं थे। उनका बचपन गरीबी में बिता है। यहां तक कि उनके पास रहने के लिए छत तक नहीं थी। उन्होंने कई रातें एक कार गैराज में परिवार के साथ गुजारी थी और बहुत कम लोग जानते हैं कि ये कार गैराज राज कपूर का था हालांकि कुछ समय बाद वह एक मि़डल क्लास एरिया में किराए पर कमरा लेकर परिवार समेत शिफ्ट हो गए थे। अनिल कपूर ने खुद कहा है कि यहां तक पहुंचने की वजह उनकी पत्नी सुनीता है उन्हीं की वजह से वह आज इतने बड़े सुपरस्टार बने हैं।

बता दें कि करियर के शुरुआती दिनों में अनिल कपूर जब पहली बार अपने परिवार के साथ मुंबई आए थे तब उन्हें कार गैराज में ही परिवार के साथ रहना पड़ा था और कुछ समय बाद वह एक मिडिल क्लास इलाके में कमरा किराये पर लेकर शिफ्ट हुए थे।

दरअसल, सुरिंदर कपूर एक फिल्म निर्माता थे और राज कपूर के रिश्तेदार भी। सुरिंदर को पेशावर से मुंबई लाने वाले पृथ्वीराज कपूर थे। पृथ्वी राज कपूर औऱ बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर कजिन भाई थे। पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्रवर नाथ कपूर, पेशावर में पुलिस ऑफिसर हुआ करते थे, जो आपस में रिश्तेदार थे। पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर चचेरे भाई थे करियर बनाने के लिए पृथ्वीराज पेशावर से मुंबई आए थे और जब वह सेटल हो गए तो कुछ सालों बाद उन्होंने सुरिंदर को भी मुंबई बुला लिया जहां शुरूआत में सुरिंदर ने गीता बाली का पर्सनल असिस्टेंट बनकर काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। सुरिंदर ही उस समय अपने परिवार को पालने वाले इकलौते सदस्य थे। पहले वे साउथ की फिल्मों से जुड़े थे लेकिन उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला, इसलिए वे बॉलीवुड में हाथ आजमाने आए। बतौर हीरो तो वह नहीं चल पाए लेकिन निर्माता और प्रोड्यूसर के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई लेकिन कुछ फिल्मों में घाटा पड़ने के चलते उन्होंने तंगी के दिन भी देखें। पिता की राह पर ही बोनी कपूर चले। बोनी ने फिल्म हम पांच प्रोड्यूस की थी और फिर सात दिन बनाई जो कामयाब रही।

अपने छोटे भाई अनिल कपूर को भी उन्होंने ही लॉन्च किया था। बोनी कपूर ने 1987 की साइंस फिक्शन फिल्म मिस्टर इंडिया प्रोड्यूस की थी। ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी जो उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने अनिल कपूर व पूरे परिवार की जिंदगी ही पलट दी।

हालांकि उससे पहले ही अनिल कपूर ने साल 1980 में तेलुगु सिनेमा की फिल्म ‘वामसा व्रुक्षम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जीवन में वह स्ट्रगलिंग मोड़ पर ही थे जब उन्हें सुनीता मिली। उस समय सुनीता एक टॉप मॉडल थी। अनिल को सुनीता पहली नजर में पसंद आ गई थी इसलिए उन्होंने सुनीता का नंबर ढूंढा और बात आगे बढ़ाई। अनिल कपूर उस समय कुछ नहीं थे बावजूद इसके सुनीता बस में उनके साथ ट्रेवल करती थीं। उनका पूरा खर्च उठाती थी। यहां तक कि टैक्सी का किराया तक वह खुद देती थी। इस तरह लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 1984 में शादी कर ली। अनिल का करियर बनाने के लिए सुनीता ने अपना करियर दांव पर लगा दिया और हर वक्त उनके साथ ही खड़ी रही। शादी के बाद घर संभाला।

वह फैशन व ज्यूलरी डिजाइनर भी है। अनिल  कपूर के लिए सुनीता खुद ही ड्रेस डिजाइन करने से लेकर उनके साथ शूटिंग पर विदेश तक भी जाया करती थी। बस पत्नी की मेहनत रंग लाई और अनिल कपूर का करियर बुलंदियों पर रहा। आज इस कपल को बॉलीवुड का फेमस व पॉवर कपल कहा जाता है।

अनिल कपूर व उनका पूरा परिवार आज इंडस्ट्री के बड़े परिवारों में गिना जाता है। अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर और छोटे भाई संजय कपूर का पूरा परिवार आज इंडस्ट्री में पूरी तरह एक्टिव है। हाल ही में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर एक बेटे की मां बनी हैं जिसके लिए पूरा परिवार लाइमलाइट में रहा है। पूरा परिवार आज भी हर फैमिली फंक्शन में एक साथ ही नजर आता है।

आपको हमारा ये पैकेज कैसा लगा हमें बताना ना भूलें।

Content Writer

Vandana