60 प्लस के Anil Kapoor देते हैं यंग एक्टर्स को फिटनेस में मात, ये है उनका सीक्रेट

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 02:11 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 67 साल के हैं। इस उम्र में जहां बाकी लोग की बॉडी ढलान की ओर होती हैं, वहीं अनिल कपूर की फिजिक और पर्सनालिटी यंग  एक्टर्स को भी मात दे रही हैं। ऐसे में हर किसी के मन में ये ही सवाल आता है कि आखिरी अनिल कपूर इतने फिट कैसे हैं? अब इस बात का खुलासा खुद उनकी बेटी सोनम कपूर ने कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिट रहने के लिए अनिल कपूर एक strict lifestyle मेंटेन करते हैं। 

स्मोकिंग और शराब से रखते हैं दूरी

सोनम ने बताया कि उनके पिता सिगरेट और अल्कोहल से दूरी रखते हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, 'मैंने कभी भी अपने पापा के हाथ में सिगरेट या शराब नहीं देखी'।

वाइफ सुनीता भी करती हैं पति को कंट्रोल

67 साल के होकर भी अनिल कपूर एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं। वो फिटनेस को लेकर काफी डेडिकेटेडेड हैं। हेल्थ के मामले में वो कभी समझौता नहीं करते। एक्ट्रेस कहती हैं कि उनकी पूरी फैमिली में सब में फिट रहने का जुनून है और इसके लिए वो मेहनत भी करते हैं। वो अनिल कपूर की हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अपनी मां सुनीता को क्रेडिट देती हैं। वो कहती है कि सबसे पहले उनकी मां ने ही मुंबई में पर्सनल जिम ट्रेनिंग ली। वहीं अगर अनिल डगमगा जाते हैं तो पत्नी सुनीता उन्हें कंट्रोल कर लेती है।

हॉट योगा और रनिंग 

एक्टर के वर्कआउट रूटिंग की बात करें तो वो हॉट योग जरूर करते हैं जो उन्हें फिट रखने के साथ ही जवान दिखने में मदद करता है। उन्हें रनिंग करना भी पसंद है। वहीं वो अपने बेटे हर्षवर्धन से नई नई फिटनेस तकनीक सीखते रहते हैं और उसे फॉलो भी करते हैं।

लेते हैं बैलेंड डाइट

अनिल कपूर खाने के काफी शौकीन है, उन्हें साउथ इंडियन फूड बहुत पसंद है। इडली, डोसा जैसे कुछ आइटमअक्सर उनकी प्लेट पर देखे जा सकते हैं। हालांकि अनिल  अपने डाइट को छोटे portions में लेते हैं। वो अपनी डेली डाइट पांच से छ भागों में बंटते हैं जो एक बैलेंस्ड मील होती है। इसमें प्रोटीन, कार्ब और फैट का सही संतुलन होता है। एक्टर डिनर लाइट ही रखते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur