बेटी रिया के साथ पापा अनिल कपूर ने किया झक्कास डांस, मम्मी ने रखा मेहमानों का ख्याल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 04:33 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने 12 साल पुराने लंबे समय के ब्वाॅयफ्रेंड  करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। जिसके बाद कल उनके घर पर ग्रैंड पार्टी रिसेप्शन रखी गई, जिसमें सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।  उनकी शादी और आफ्टर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए है। जिसमें कई सितारों ने जमकर मस्ती की। 

अब फराह खान ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें अनिल कपूर बेटी रिया के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर इस वीडियो में हाथ में ड्रिंक लिए झक्कास डांस करते दिख रहे हैं।

मम्मी ने रखा मेहमानों का ख्याल तो पापा अनिल ने किया जमकर डांस
फराह खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, इस आदमी से प्यार है। बेस्ट फादर-डॉटर डांस अनिल कपूर स्टाइल। साथ ही फराह ने सुनीता कपूर और अनिल कपूर को बेस्ट होस्ट होने के लिए भी धन्यावाद भी किया।  वीडियो में अनिल कपूर की पत्नी सुनीता मेहमानों के साथ बैठी दिख रही हैं। वहीं अनिल कपूर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

2 सुपर बेटियों और 3 सुपर बेटों के साथ हमारी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर 
बता दें कि अनिल कपूर की बेटी रिया की शादी बेहद सिंपल ढंग से हुई इस शादी में न तो बारात आई और न ही मेहंदी-संगीत सेरेमनी हुई।  शादी के दूसरे दिन उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी रखी। सोमवार को अनिल कपूर ने बेटी रिया और दामाद करण की तस्वीर शेयर की थी।  जिसमें सोनम कपूर-आनंद आहूजा, सुनीता कपूर, हर्षवर्धन, रिया-करण थे। अनिल कपूर ने इसके साथ कॉमेंट किया था, इसके साथ लग रहा है कि मेरी महान कृति पूरी हो गई... हमारी 2 सुपर बेटियों और 3 सुपर बेटों के साथ हमारी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

Content Writer

Anu Malhotra