अंगद ने घरवालों से छिपकर नेहा को किया LipKiss, बोले- बड़ी देर से ट्राई कर रहा था

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 05:08 PM (IST)

हाल ही में बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया दूसरी बार एक प्यारे से बेटे की मां बनीं है। इस बीच अस्पताल से नेहा धूपिया की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें नेहा पति अंगद को किस करते नजर आ रही हैं। अंगद भी घरवालों से छिपकर नेहा पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अंगद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

शेयर किए गए वीडियो में अंगद कहते हैं कि वे बहुत देर से ट्राई कर रहे थे पर उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। तभी नेहा पूछती हैं कि उन्हें क्या चाहिए। जिसपर अंगद उन्हें पास बुलाकर किस करते हैं। वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'जब कभी मिले एक सेकेंड। नेहा धूपिया तुम एक योद्धा हो। आप जो कुछ भी करते हो उसके लिए आप पर गर्व है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

 

इससे पहले अंगद ने नेहा संग डिलीवरी से पहले कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। 

गौरतलब है कि नेहा और अंगद ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीने बाद दोनों एक नन्ही परी के पेरेंट्स बने। जिसका नाम कपल ने मेहर रखा। वहीं अब नेहा ने 2 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया है। 

Content Writer

Bhawna sharma