अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें और बढ़ीं, धोखाधड़ी में दोनों बहनों और मां सुनंदा के खिलाफ समन जारी

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 11:49 AM (IST)

बॉलीवुड एक्सट्रेस शिल्पा और शमिता शेट्टी इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। बता दें, इस बार इनके खबरों में आने की वजह कोई सेलिब्रेशन या लुक नहीं बल्कि कुछ और हैं। दरअसल, बीते दिन 12 फरवरी को बई की अंधेरी कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने दोनों बहनों के साथ उनकी मां सुनंदा शेट्टी के नाम पर भी समन जारी किया है।  

28 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश

खबरों की माने तो पुलिस ने शिल्पा, शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी को एक व्यवसायी द्वारा शिकायत दर्ज करने पर समन भेजे हैं। बता दें, उस व्यवसायी ने शेट्टी परिवार पर 21 लाख रुपए का कर्ज न चुकाने की शिकायत की है। इस पर कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी 2022 को पेश होने का आदेश जारी किया है।

कर्ज न चुकाने पर हुए शिकायत दर्ज

दरअसल, व्यापारी द्वारा इस कर्ज को उनके पिता द्वारा 2015 में लिया गया था। दिवंगत सुरेंद्र शेट्टी ने प्रति वर्ष 18% ब्याज पर राशि उधार पर ली थी। चेक सुरेंद्र जी की कंपनी के पक्ष में ही लिखा गया था। इसपर एजेंसी के मालिक का दावा है कि सुरेंद्र ने अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को इस कर्ज के बारे में बताया था। हालांकि, वे कर्ज चुका पाते उससे पहलेही 11 अक्तूबर 2016 को उनका निधन हो गया। उसके बाद शिल्पा, शमिता और उनकी मां ने कर्ज चुकाने से साफ मना कर दिया। यहां तक कि उन्होंने पैसे देने से भी इंकार किया।

ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक ने तीनों पर धोखाधड़ी का लगाया अरोप

बता दें, सुरेंद्र शेट्टी ने जिनसे कर्ज लिया था वे एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक है। अब व्यवसायी ने अपने पैसे वापस पाने के लिए दोनों शेट्टी सिस्ट्स और उनकी मां के खिलाफ कानूनी फर्म मेसर्स वाई एंड ए लीगल के माध्यम से 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी के लिए शिकायत की है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि शिल्पा के दिवंगत पिता ने उनसे 21 लाख रुपए का कर्ज लिए था, जिसे उनके पिता ने जनवरी 2017 में ब्याज के साथ पूरी रकम का भुगतान करना था।

 

 

 

Content Writer

neetu