नेचर लवर्स के लिए बेस्ट है अंडमान, यहां ले 600 से भी ज्यादा बीचों का मजा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2018 - 05:03 PM (IST)

भारत में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें है। विदेशों की तरह भारत में भी कुछ जगहें ऐसी है जो आज भी लोगों के लिए रहस्यमयी बनी हुआ है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही खूबसूरत और रहस्मयी आईलेंड के बारे में बताने जा रहें है। लोगों के लिए आश्चर्य का कारण बना हुआ यह आईलैंड बेहद खूबसूरत है। इसके चारों तरफ फैली प्रकृति हर किसी का मन मोह लेती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हर साल कई टूरिस्ट छुट्टियां मनाने आते हैं, लेकिन इससे जुड़े फैक्ट्स के बारे में आप शायद ही कोई जानता हो।

जारवा, आंगे, सेंटलिस और सेम्पियन आदि प्रजाति के ये आदिवासी यहां के निवासी माने जाते है। यह लोग बाहरी लोगों से घुलना मिलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। सरकार द्वारा संरक्षित इन जनजातियों के लोगों को बंगाली, मलायम, हिन्दी, तमिल और तेलगू जैसी भाषाएं बोलनी आती है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में करीब 572 आइलैंड्स है जिसमें से केवल 36 जगहें ही जाने लायक है। निकोबार में तो कुछ चुनिंदा टूरिस्टों को जाने की अनुमति दी जाती है लेकिन अंडमान में हर तरह के पर्यटक जा सकते है। धरती का सबसे बड़ा कछुआ भी इसी द्वीप समूह में पाया जाता है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कमर्शियल फिशिंग पूरी तरह से बैन है लेकिन आप यहां पर बीच के किनारे बैठ कर प्रकृतिक नजारों का भरपूर मजा ले सकते है। भारत की इकलौती सक्रिय ज्वालामुखी भी अंडमान में ही स्थित है। पोर्ट ब्लेयर से 135 कि.मीटर की दूरी पर स्थित इस आईलैंड पर हर साल लाखों की संंख्या में टूरिस्ट आते है। रोमांटिक हॉलिडे बिताने वाले लोगों के लिए यह जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

समुद्री जीव और रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ आप यहां स्नॉर्कलिंग, डाइविंग, सी-वॉकिंग और स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं। वाइपर द्वीप और रॉस द्वीप भी समुद्री किनारों, बैकवाटर्स और आदिवासियों की संस्कृति देखने और घूमने लायक हैं। इसके अलावा यहां का सेलुलर जेल, मरीना पार्क, रॉस स्मिथ द्वीप, महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क, कोर्बिन्स कोव बीच, वाइपर आइलैंड और राधानगर समुद्र तट जैसी बहुत सी खूबसूरत जगहें है। अंडमान में घूमने के लिए करीब 600 से भी ज्यादा समुद्र तट और बीच है।

Punjab Kesari