पानी में डूब चुके हैं दुनिया के ये शहर!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2016 - 08:26 PM (IST)

ट्रैवलिंग: हम लोगों ने अक्सर कई किस्से कहानियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा कि जमीन पर बसने वाले शहर कई साल पहले पानी में विलुप्त हो गए थे। इन शहरों के पानी में सिर्फ निशान ही बाकी हैं। दुनियां में कई ऐसे देश हैं यहां पर कुछ नगरों के पानी में बह  जाने के निशान मिलते हैं। आज हम कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बात कर रहे हैं जो सदीयों पहले पानी में दब गए थे। आइए जाने इन दिलचस्प शहरों के बारे में

1. Shicheng, China
चीन का यह शहर लगभग 1300 साल पहले पानी में विलुप्त हो गया माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मिंग और किंग(Ming and Qing) राजवंश ने चीन में 1368  में सत्ता को चलाया था और किसी कारण यह शहर गायब हो गया। Xin’an Dam का निर्माण करते समय पानी के बीच इस शहर के होने के कई सबूत मिले हैं। पानी की 40 मीटर की गहराई में दीवारें और मूर्तिया इसके होने का प्रमाण है।   

2. Tyno Helig, UK
यूनाइटिड किंगडम के इस शहर के बारे में कहा जाता है कि इसके  पानी में विलुप्त होने का कारण लव स्टोरी थी। यही वजह इस शहर के विलुप्त होने की मानी जाती है।

3. Willow Grove, USA
अमरीका में डेल होलो लेक की गहराईयों में Willow Grove नाम का यह नगर विलुप्त हो गया था। कहा जाता है कि इस शहर में सुविधा की हर चीज आसानी से मिल जाती थी लेकिन विश्व युद्ध के दौरान यह शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया और कुछ समय बाद पानी में बह गया। आज यू.एस.ए की क्रिस्टल क्लियर लेक में इसके होने की निशानियां देखी जा सकती हैं।

4. Dunwich, England
इग्लैंड की बंदरगाह पर बसा Dunwich नाम का यह शहर कभी धर्म का केन्द्र माना जाता था। इंग्लैंड के 10 बड़े शहरोें मेें Dunwich का नाम भी शामिल था लेकिन अब इस छोटे से नगर में सिर्फ 100 लोग ही रहते हैं। किसी कारण से 15 वीं शताब्दी में इस शहर का ज्यादातर हिस्सा पानी में बह गया। खोजकर्ताओं को इसके कई अंश पानी के नीचे दिखाई दिए हैं। 

Punjab Kesari