Evergreen Fashion! बॉलीवुड दीवाज की तरह ट्राई करें अनारकली सूट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 03:36 PM (IST)

इंडियन आउटफिट में अनारकली सूट का फैशन हमेशा एवरग्रीन रहता है। अनारकली सूट ना सिर्फ पहनने में कम्फर्टेबल होते हैं बल्कि इनसे आपको स्टाइलिश व ट्रैडिशनल लुक भी मिलता है। बात चाहे शादी की हो या फेस्टिवल्स की, लड़कियां इन्हें हर मौके पर वियर कर सकतू है।

 

अगर आप भी किसी फंक्शन या फेस्टिवल के लिए अभी तक कुछ डिसाइड नहीं कर पाईं है तो सोचिए मत क्योंकि अनारकली आपके लिए बेस्ट है। हम यहां आपको बॉलीवुड दीवाज की कुछ अनारकली ड्रैसेज दिखाएंगे, जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं। चलिए देखते हैं बॉलीवुड दीवाज की कुछ स्टाइलिश अनारकली ड्रैसेज...

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की फैशन दीवा, सोनम की, जो हाल ही में क्रीम कलर के अनारकली सूट में नजर आई। उनका यह सूट विंटर वेडिंग ही नहीं बल्कि फेस्टिवल्स के लिए भी बेस्ट है।

शमिता शेट्टी के इस पिंक अनारकली सूट से भी आप आइडिया ले सकती हैं।

पार्टी या फंक्शन के लिए आप आलिया की व्हाइट अनारकली सूट से भी आइडिया ले सकती हैं।

अनारकली सूट में एक्ट्रेस एश्वर्या का खूबसूरत अंदाज।

व्हाइट पहनने की शौकीन है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ व सोनाक्षी सिन्हा से ले आइडियाज

एवरग्रीन ब्यूटी रेखा के अनारकली सूट से भी आप आइडिया ले सकती है।

Content Writer

Anjali Rajput