LFW Day 4: अनन्या ने ट्रेडीशनल तो रिया ने बिखेरा वेस्टर्न का जादू, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 12:05 PM (IST)

मुंबई में 5 दिन तक चलने वाले लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव का चौथा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा। चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने लैक्मे फैशन शो पर अपना पहला रैंप वॉक किया। वहीं इस समारोह पर रिया चक्रवर्ती और शिबानी दांडेकर ने भी शिरकत की। जहां अनन्या ने ब्राइडल वियर पहना, वहीं रिया का फेयरी अवतार शानदार था। चलिए देखते है सितारों की रैंप लुक की एक झलक। 

अनन्या पांडे की एक्टिंग तो आप 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' में देख ही चुके होंगे पर उनका यह अंदाज सबको दीवाना कर गया। उन्होंने 2 आउटफिट पहनी। सबसे खास बात यह है कि हमेशा वेस्टर्न कपड़ो में दिखने वाली अनन्या ने ब्राइडल लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन किया गया पेस्टल पिंक लहंगा अनन्या पर बहुत फब रहा था। बता दें कि अनन्या एक ही दिन दो अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप पर उतरीं और उनके दोनों ही ब्राइडल लुक काफी जबरदस्त रहा है। 

वहीं रिया चक्रवर्ती डिजाइनर अम्बिका लाल की कलेक्शन के लिए रैंप उतरीं। उन्होंने फर स्टाइल ब्लैक गाउन पहनकर रैंपवॉक कीं। उनका स्वीटहार्ट नेकलाइन पूरे ड्रेस की शोभा बढ़ा रहा था। उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल और सेक्सी रखा। 

बात फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की करें तो इस बार लैक्में में यह उनका दूसरा रैंपलुक रहा। जी हां, जहां पहली बार वो ब्वॉयफ्रेंड फरहान के साथ रैंप पर उतरीं, वहीं इस बार उन्होंने अकेले डिजाइनर बन्दना नरूला की कलेक्शन के लिए रैंपवॉक कीं। 

वेस्टर्न फ्लोरल टच वाली ऑफ शोल्डर चोली और फ्लोरल नेकलेस उनके लुक को फुल अट्रेक्शन दे रहा था। 
 

Content Writer

Sunita Rajput