आदित्य और अनन्या को फिर से एक साथ देख इंप्रेस हुए फैंस, बना दिया दोनों का Hashtag

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 05:39 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। आए दिन दोनों एक साथ स्पॉट होते हैं। कभी वेकेशन पर तो कभी लंच डेट पर कपल साथ में नजर आ ही जाता है। हालांकि दोनों ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिलेशन को लेकर कुछ भी नहीं बताया है पर फैंस दोनों के अफेयर को लेकर कई कयास लगा रहे हैं। अब हाल ही में बीते दिन कपल थैंक यू फॉर कमिंग की स्क्रीनिंग पर पहुंचा था। इस दौरान आदित्य अनन्या को भीड़ से बचाते हुए नजर आए। 

एक साथ पहुंचे आदित्य अनन्या 

मूवी स्क्रीनिंग में टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे सितारे शामिल हुए। वहीं इस दौरान आदित्य और अनन्या भी एक साथ नजर आए। आदित्य अनन्या को भीड़ से बचाते हुए दिखे। वहीं फैंस को उनका यह बर्ताव काफी अच्छा लग रहा है और वह उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। 

फैंस ने बरसाया प्यार 

आदित्य का अनन्या के साथ इतना अच्छा लगाव देखने पर फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बहुत ही प्यारा और अच्छा कपल है आदि और अनन्या।' 

अन्य ने कहा कि - 'अनन्या और आदि एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।' 

एक ने कहा कि - 'आदित्य और अनन्या का हैशटैग होना चाहिए #आदिन्या।' 

इन फिल्मों में दिखेंगे आदित्य अनन्या 

वहीं अगर बात कपल के वर्कफ्रंट की करें तो अनन्या हाल ही में फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थी। अब वह 'जल्द खो गए हम कहां' में दिखने वाली हैं। वहीं आदित्य रॉय कपूर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में दिखने वाले हैं। इसकी एक झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर भी की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @adityaroykapur


 

Content Writer

palak