लॉन्ग ड्राइव पे चल मेरे नाल सोनिये! एक बार फिर रोमांटिक होते पकड़े गए Aditya-Ananya

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 03:23 PM (IST)

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी समय से अपना इश्क छिपाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। लेकिन पैपराजी की नजरों से बच नहीं पा रहे। पहले उन्हें स्पेन में छुट्टियां मनाते पकड़ गया, और अब एक बार फिर से शनिवार रात दोनों को डेट पर जाते स्पॉट भी कर लिया गया। यहां अनन्या कैमरा देख अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। 

साथ दिखे अनन्या और आदित्य

दरअसल कल देर रात अनन्या और आदित्य रॉय कपूर  डेट पर निकले थे। यहां दोनों पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए। इस दौरान एक पिक्चर में अनन्या आदित्य रॉय कपूर को देखते हुए मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर हाथ रखा हुआ है।एक्ट्रेस ने वैसे तो कैमरे से अपना चेहरा छुपाने की बहुत  कोशिश की,  वहीं आदित्य हंसते हुए नजर आए। इस दौरान अनन्या पिंक आउटफिट में नजर आईं तो वहीं आदित्य व्हाइट शर्ट और पैंट में दिखाई दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Star Style Story 🦋 (@starstylestory)

स्पेन से वैकेशन मनाकर लौटा कपल

बता दें की ये  कपल हाल ही में स्पेन से वैकेशन मनाकर लौटा है। दोनों की वहां से सामने आई रोमांटिक पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर पहले से ही हंगामा मचा रही हैं। ये पहली बार था जब कपल खुलेआम रोमांस करता नजर आए थे। इस वैकेशन पर कपल ने 10-15 दिन एक-दूसरे के साथ गुजारे। यहां से आदित्य की अनन्या को हग करते हुए पिक्चर्स सामने आई थीं, जिसके बाद दोनों की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर पहली बार दिवाली पार्टी में साथ स्पॉट हुए थे। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें थीं। इसके बाद कई मौकों पर कपल को साथ स्पॉट किया गया। अब दोनों की स्पेन से पिक्चर्स सामने आने के बाद कहीं न कहीं इस रिश्ते पर मुहर लग गई है। हालांकि, ये दोनों इसके बारे में खुलकर बात कब करते हैं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Content Editor

Charanjeet Kaur