13 साल की लड़की की प्रतिभा से इंप्रेस हुए Anand Mahindra , कर दी जॉब ऑफर

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 12:33 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की महज 13 साल एक लड़की ने technology का इस्तेमाल करते हुए जो बहुदरी दिखाई उससे बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्र भी इंप्रेस हो गए।  उन्हें लड़की को जॉब ऑफर दे डाली। हम बात कर रहे हैं यूपी एक ऐसी घटना के बारे में जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, यूपी के बस्ती जिले की आवास विकास कॉलोनी में रहनी वाली एक लड़की आजकल खूब चर्चा में है। इस लड़की का नाम निकिता है और इसने अपनी सूझबूझ से न सिर्फ अपनी बल्कि अपने 15 महीने की भतीजी की भी जान बचाई। टेनोलॉजी के बिल्कुल सटीक इस्तेमाल करते हुए उसने ऐसा किया। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला...

निकिता ने ऐसे बचाई अपनी और भतीजी की जान

बस्ती की रहने वाली निकिता अपनी 15 महीने की भतीजी के साथ घर पर ही खेल रही थी। दोनों घर की पहला मंजिल पर किचन के पास सोफे पर बैठी थीं। उस वक्त घर पर कोई और नहीं था। तभी बंदरों का एक झुंड घर पर आ गया और वो किचन में जाकर बर्तन और खाना- पीने के सामान फेंकने लगा। इसके बाद बंदरों का झुंड वामिका और निकिता की ओर हमला करने के लिए बढ़ा। लेकिन निकिता ने दिमाग से काम लेते हुए Alexa का इस्तेमाल किया और उसे कुत्ते की आवाज निकालने को कहा। फिर क्या, जैसे की बंदरों ने कुत्ते की आवाज सुनी वो घर से बाहर भाग गए।

बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्र हुए प्रभावित

महज 13 साल की उम्र में ऐसे तेज दिमाग इंप्रेस होकर आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट किया और कहा कि आधुनिक समय में बड़ा सवाल है कि क्या हम टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल कर रहे हैं या हम उनके गुलाम हैं। इस युवा लड़की की कहानी ये बताती है कि टेक्नोलॉजी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देगी। उसकी सोच असाधारण थी। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि लड़की की सोच में लीडरशिप की क्षमता है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अगर वो कभी कॉर्पेरेट में काम करने का फैसला करती हैं तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static