सोनम कपूर और आनंद आहूजा से ले  सफल शादी के टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 12:17 PM (IST)

शादी हर व्यक्ति की जिंदगी का एक बहुत बड़ा फैसला होती हैं। इसलिए इंसान शादी का फैसला लेने से पहले कई बार सोचता हैं। शादी करने का फैसला तभी लें जब आप को लगता है कि आप अपने पार्टनर के साथ खुश रह सकते हैं। बॉलीवुड में पिछले साल कई सेलिब्रिटी है, जिन्होंने शादी की हैं। शादी से पहले उन्होंने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया हैं। इन्हीं कपल्स में सोनम कपूर और आनंद अहूजा भी शामिल हैं। अपनी सफल शादी शुदा जिंदगी के टिप्स को शेयर करते हुए दोनों ने बताया कि वह किस तरह से अपनी प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ को बैलेंस करके चलते हैं। जानते है वह क्या टिप्स है जिन्हें फॉलो करके हम अपनी शादी में प्यार को लंबे समय तक बना कर रख सकते हैं। 

शादी व करियर 

आनंद अहूजा लंदन के रहने वाले है, इसलिए सोनम को भी वहां जाना पड़ा। लेकिन इसके बाद सोनम को अपने काम के कारण बाहर निकलना पड़ा। आनंद ने सोनम के इस फैसले का प्रशंसा करते हुए साथ दिया। दोनों एक दूसरे के काम व शादी की इज्जत करते हैं। 

नाम चेंज 

शादी के बाद अक्सर लड़कियों को अपना नाम बदलना पड़ता हैं। उन्हें अपने नाम के पीछे लड़के का नाम लगाना पड़ता हैं। लेकिन अगर आप आत्मनिर्भर है तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप नाम चेंज करना चाहती है या नहीं। सोनम ने शादी के बाद ही अपना नाम चेंज कर लिया था। इससे पति के मन में आपके लिए इज्जत बढ़ जाती हैं। 

तारीफ करना 

आनंद व सोनम दोनों हमेशा एक दूसरे की तारीफ करते रहते हैं, चाहे वह पर्सनली हो या प्रोफेशनली। उनका मनना है कि पार्टनर की तारीफ करने से रिश्ता मजबूत होता है, साथ ही रिश्ते में सम्मान भी बढ़ता हैं। 

माता पिता की इज्जत

सोनम और आनंद दोनों हमेशा एक दूसरे के पेरेंट्स की इज्जत करते हैं। जिससे उनके रिश्ते और भी मजबूत बनते हैं। ऐसा करने से पेरेंट्स भी आपके रिश्ते की इज्जत करते हैं। इससे पूरा परिवार हमेशा एक दूसरे के साथ खुश रहता हैं।

Content Writer

khushboo aggarwal