ICW 2017 Day 1: अनामिका खन्ना ने पेश की अपनी Luxury 2017 कलैक्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2017 - 02:43 PM (IST)

हर साल फैशन डिजाइन कौसिंल ऑफ इंडिया की तरफ से कोट्योर वीक का आयोजन किया जाता है। इस साल दिल्ली में कोट्योर वीक 2017 आयोजन किया गया जोकि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। इस शो में कई नामी डिजाइनर अपनी कलैक्शन पेश करने वाले हैं। 

शो के पहले दिन मशहूर डिजाइनर रोहित बल और अनामिका खन्ना ने अपनी कलैक्शन पेश की। डिजाइनर अनामिका खन्ना ने अपनी कलैक्शन लग्जरी 2017  'Happily Ever After'  पेश की। 

अनामिका खन्ना की कलैक्शन में शादी से जुड़े हर फंक्शन के लिए आउटफिट शामिल थे। उनकी कलैक्शन में थ्रेड वर्क, जरदोजी और मटैलिक वर्क देखने को मिला। मेहंदी फंक्शन के आउटफिट्स पर गोटा, डोरी वर्क और सिल्वर किया हुआ था। वहीं, वैडिंग कलैक्शन में पिंक और रेड कलर खूब देखने को मिला। आपको बता दें कि उनकी कलैक्शन को किसी मॉडल ने पेश नहीं किया। 

Punjab Kesari