LFW2021: अनामिका खन्ना ने शानदार कलेक्शन से की शो की ओपनिंग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 11:35 AM (IST)

लैक्मे फैशन वीक (lfw) 2021 की कल यानि 16 मार्च को ग्रैंड ओपनिंग डिजाइनर अनामिका खन्ना की शानदार कलेक्शन से की गई। यह शो पांच दिन (16 मार्च से 21 मार्च) तक चलेगा। हमेशा की तरह इस बार भी जाने-माने डिजाइनर की तरफ से ब्यूटी और फैशन का नया ट्रैंड और कंसेप्ट पेश किया जाएगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लेक्मे फैशन वीक का आगाज डिजीटल ही हुआ।

डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजीटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी कलैक्शन पेश की। अनामिका खन्ना ने महिलाओं और पुरुषों के कलेक्शन को पेश किया। जिनमें कुर्ते से लेकर ओपन कट शेरवानी और स्ट्रकचर्ड शर्ट शामिल थी। इसके साथ ही अनामिका खन्ना ने के कलेक्शन में लाइट और ब्राइट दोनों कलर देखने के मिले। 

अगर बात करें वुमेन आउटफिट्स की तो टाई एंड डाई से लेकर फ्रिंज वर्क और टैस्सल वर्क शामिल थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वहीं पुरुषों की क्लेकशन में प्रिंटेड, स्ट्रकचर्ड वर्क देखने को मिला। 

उनकी कलेक्शन कला और टेक्सटाइल का एक मेल थी। जो भारतीय विरासत और शिल्प कौशल पर एक आधुनिक कदम है। चलिए एक नजर डालते हैं अनामिका खन्ना की शानदार कलेक्शन पर...

Content Writer

Bhawna sharma