शरीर को कई बीमारियों से बचाता है रोज का यह 1 फल

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 04:48 PM (IST)

'एन एप्पल ऐ डे कीप्स द डॉक्टर अवे' कहावत भले काफी पुरानी है, मगर शायद बहुत कम लोग हैं जो इस बात को समझकर इसे फॉलो करते हैं। क्या आप जानते हैं यह कहावत भला बनी क्यों? आइए जानते हैं विस्तार से...

रोज का 1 सेब क्यों है जरुरी?

रिसर्च के मुताबिक सेब एक ऐसा फल है जिसमें ढेर सारी मात्रा में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। यह फ्लेवोनोइड्स आपकी बॉडी को एक नहीं बल्कि उन तमाम परेशानियों से बचाकर रखते हैं, जिनकी शिकार लोग बहुत जल्द हो जाते हैं। 

सबसे पहले बात करेंगे कैंसर के बारे में, सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स शरीर को कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में आने से रोकते हैं। रोजाना एक सेब खाने से कैंसर और अन्य घातक बीमारियों की चपेट में आने से व्यक्ति बचा रहता है। सेब के अलावा  संतरा, ब्रोकली का हिस्सा और मुट्ठीभर ब्लूबेरी में भी आपको ढेर सारा फ्लेवोनोइड्स मिल जाएगा।

हृदय रोग में फायदेमंद

कैंसर के अलावा सेब का सेवन आपके दिल को भी स्वस्थ बनाए रखता है। यह आपके शरीर के कोलेस्ट्रोल लेवल को ठीक रखने में मदद करता है। जिससे जिंदगी भर आपको नसों की ब्लॉकेज या फिर हार्ट अटैक जैसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। 

डी.एन.ए को रखता है सुरक्षित

अगर आप हर रोज सेब खाते हैं तो आपके शरीर में किसी भी तरह की सूजन नहीं होती, जिससे आपकी बॉडी में डी.एन.ए लेवल बैलेंस रहता है। आजकल जहां लोग ब्लड कैंसर के इतने शिकार हो रहे हैं, उसकी एक वजह शायद शरीर में  फ्लेवोनोइड्स की कमी है।

भूख बढ़ने में मददगार

जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या है उन्हें हर रोज एक सेब जरुर खाना चाहिए। अगर सेब के ऊपर आप नींबू और काला नमक डालकर खाते हैं तो यह आपके लिवर के लिए बहुत फायदा करता है।

ऑपरेशन के बाद 

जिन औरतों की बच्चेदानी में रसौलियों का ऑपरेशन हुआ है, डॉक्टर खासतौर पर उन्हें हर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। बच्चेदानी रिमूव करवा चुकी औरतें यदि रोज का एक सेब खाएं तो उन्हें बहुत कम हेल्थ प्रॉब्लमस फेस करनी पड़ती है। बच्चेदानी निकलवाने के बाद एक औरत के शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं, जैसे कि शरीर कांपना, कमजोरी महसूस होना आदि, सेब का सेवन आपको इन सब परेशानियों से लड़ने में मदद करेगा। 

बी.पी.

हर रोज सेब खाने से आपका ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है। बी.पी और शुगर दोनों के पेशेंट्स के लिए सेब एक रामबाण फल है। 

तो ये थे थोड़े से मगर सेब खाने से शरीर को मिलने वाले खास फायदे। 
 

Content Writer

Harpreet