विरूष्का को पैरेंट्स बनने की बधाई देते हुए अमूल से हुई गलती, लोगों ने लगा दी क्लास

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 10:34 AM (IST)

इस समय हर तरफ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी के ही चर्चे हैं। इस खबर के बाद फैंस बेहद खुश हैं और वह उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। विराट और अनुष्का को इस खास मौके पर अमूल इंडिया ने भी उन्हें बधाई दी है और एक सुंदर सा कार्टून भी शेयर किया है। लेकिन विरूष्का को बधाई देते देते अमूल इंडिया से एक ऐसी गलती हो गई कि लोगों ने कईं सवाल खड़े कर दिए। 

अमूल इंडिया ने दी बधाई

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amul - The Taste of India (@amul_india)

दरअसल अमूल इंडिया ने विराट और अनुष्का का एक प्यारा सा कार्टून बनाया है। जिसमें विराट, अनुष्का और उनकी बेटी नजर आ रही है। अमूल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ' इस डिलिवरी ने तो बोल्ड कर दिया। घर में इसका स्वागत है।' आपको बता दें कि जिस दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता पिता बने थे उसी दिन बबीता फोगाट के घर भी नन्हा मेहमान आया था लेकिन अमूल ने उन्हें बधाई नहीं दी जिसके कारण लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। 

लोगों ने किए सवाल 

इसी पर लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि बबीता फोगाट को बधाई क्यों नहीं दी।


गौरतलब है कि विराट अनुष्का ने बेटी के जन्म की जानकारी खुद फैंस के साथ साझा की थी। जिसके बाद लोग उन्हें खूब बधाईया दे रहे हैं।

Content Writer

Janvi Bithal