अमूल ने विराट-अनुष्का को अनोखे अंदाज में दी प्रेग्नेंसी की बधाई

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 06:11 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बीते दिन खुद इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में अनुष्का शर्मा बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती हुई दिखाई दी। तभी से लगातार उन्हें बधाईयों के संदेश मिल रहे हैं। इसी बीच अमूल ने भी बेहद खास अंदाज में इस कपल को बधाई दी है। 

अमूल कंपनी ने एक खास एडवर्टाइजमेंन्ट के जरिए विरूष्का को शुभकामनाएं दी। अमूल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट और अनुष्का की एनिमेटेड किरदार में एक पोस्ट शेयर की है। जिसपर लिखा हुआ है, 'विरूष्का आॅन द वे। बटर फाॅर बेटा और बेटी।' अमूल की तरफ से पोस्ट की गई इस तस्वीर में विराट क्रिकेट बैट पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुई दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Amul Topical: Virat and Anushka are expecting!

A post shared by Amul - The Taste of India (@amul_india) on Aug 28, 2020 at 5:35am PDT

 

बता दें इस कपल प्रेगेंसी पोस्ट ने रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली सेलिब्रेटी पोस्ट बन गई है। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था।

Content Writer

Bhawna sharma