डिनर में बनाएं अमृतसर की स्पेशल दाल मखनी, हर कोई चाटेगा उंगलियां

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 12:37 PM (IST)

पंजाबी लोग खाने-पीने की बहुत ही शौकिन होते हैं। मक्की की रोटी, सरसों का साग, राजमाह चावल जैसी डिशेज तो पंचाबी लोगों की पहली पहचान होती है। इन सारी डिशेज के अलावा एक और डिश दाल मखनी भी है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर पंजाब के शहर अमृतसर में दाल मखनी का स्वाद और भी ज्यादा अच्छे से लिया जाता है। अगर आप इस स्वादिष्ट रेसिपी का मजा लेना चाहते हैं तो घर में ही इसे बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

उड़द की दाल - 2 कप 
प्याज - 3-4 
टमाटर - 4 
ताजा क्रीम - 2कप 
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच 
हरी मिर्च - 3  
धनिया - 1 कप 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच 
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच 
हल्दी - 1 चम्मच 
अदरक - 1 
देसी घी - 3 चम्मच 
तेल - 2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि  

1. सबसे पहले उड़द की दाल को अच्छे से साफ कर लें। 
2. इसके बाद इसे एक रात के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन दाल का सारा पानी निकाल लें। 
3. अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें। 
4. एक कुकर में देसी घी डालें। देसी घी में प्याज, अदरक और थोड़ा सा पानी डालें। 
5. 15-20 मिनट के लिए कुकर को ढक्कन लगाकर बंद कर दें। 
6. तय समय के बाद कुक्कर का ढक्कर हटाकर उसमें ताजा क्रीम डालें। 
7. अब करछी की सहायता से क्रीम को मिक्स करें और कुक्कर बंद करके दाल को 10 मिनट के लिए पकन दें। 
8. एक कढ़ाई में तेल डालें और हल्की आंच पर गर्म कर लें। 
9. इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें। 
10. जैसे प्याज का रंग बदल जाए तो उसमें कटे हुए  टमाटर डाल दें। 
11. टमाटर डालकर मिश्रण को 3-4 मिनट के लिए पकने दें। 
12. जैसे टमाटर का मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी , आमचूर पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर, गर्म मसाला और नमक डालकर मिक्स करें। 
13. मिश्रण को 4-5 मिनट के लिए भूनें। अब मिश्रण को दाल में डाल दें। 
14. 5-7 मिनट के लिए दाल को पकने दें। आपकी दाल मखनी बनकर तैयार है। 
15. क्रीम के साथ गर्निश करके रोटी के साथ सर्व करें। 

Content Writer

palak